MP News: दल बदल पॉलिटिक्स पर बोली सुमित्रा महाजन- आने दो, अच्छे काम के लिए आ रहे
Loksabha Election नजदिक हैं, जहां अब BJP भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। वहीं दूसरे तरफ प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अलग-अलग अंचलों से तमाम कांग्रेस नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं।
वहीं लगातार जारी दल बदल को लेकर ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी बात रखी है, जिसमें ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अच्छा काम करने के लिए आने वाले नेताओं का स्वागत किया है। इसके साथ ही ताई यानि सुमित्रा महाजन ने और भी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है.

ताई ने कही ये बात
राम लला के दर्शन के लिए इंदौर से अयोध्या जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को रवानगी देने स्टेशन पहुंची ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अलग-अलग मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान ताई ने दलबदल को लेकर भी अपनी बेबाक बात रखी है। ताई सुमित्रा महाजन ने जब पत्रकारों ने पूछा की, कांग्रेस के तमाम नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, तो जवाब में ताई ने अच्छा काम करने के लिए आने वाले नेताओं का स्वागत किया है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि, जिसको लगता है, हम भला करने वाले के साथ हो जाएं, हम देश को विकास की राह पर ले जाने वाले के साथ हो जाएं, आने दो अच्छा काम करने के लिए ही आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में इन दोनों दल बदल पॉलिटिक्स का सिलसिला जारी है, जहां लगातार कांग्रेस के बाद नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, पिछले दिनों भाजपा ने कांग्रेस को महाकौशल आंचल में झटका दिया था, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
ये भी पढ़े- Indore news: 'गांव चलो अभियान' पर निकले कैलाश विजयवर्गीय, गन्ने से गुड़ बनाने की तरकीब सीखी












Click it and Unblock the Notifications