Indore News: सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इंदौर स्टेशन के नाम को लेकर दिया सुझाव
इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का एक्टिव अंदाज एक बार फिर देखने मिल रहा है, जहां लगातार सुमित्रा महाजन अलग-अलग मुद्दों को लेकर जिम्मेदारों को पत्र लिखती नजर आ रही हैं। हाल ही में सुमित्रा महाजन की ओर से एक बार फिर पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा गया है, जिसमें महाजन ने इंदौर के स्टेशन का नाम परिवर्तित करने का सुझाव दिया है।
सुमित्रा महाजन ने इंदौर के तीनों रेलवे स्टेशन जिनमें इंदौर मुख्य रेलवे स्टेशन, पार्क रोड रेलवे स्टेशन, और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के नाम में परिवर्तन करने का सुझाव रेल मंत्री को दिया है। वहीं ताई ने इन तीनों ही रेलवे स्टेशन के नए नाम भी अपने पत्र में सुझाए हैं।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पत्र में लिखा की, वर्तमान में इंदौर से प्रस्थित होने व आने वाली यात्री गाड़ियां इंदौर मुख्य स्टेशन, पार्क रोड़ तथा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का उपयोग करती है। यात्रा टिकिट पर भी यही नाम अंकित होते है। अन्य शहरो के यात्रियों को तथा यहां से प्रस्थित होने वाले यात्रियों को आरक्षण के समय काफी असुविधा होती है। भविष्य में यात्री गाड़ियां तथा इंदौर स्टेशन के पुनः विकास के पश्चात यह स्थिति और भी विकट होगी। मैं यह सुझाव देना चाहूंगी कि इन स्टेशन परिसरो का नामकरण अहिल्याबाई नगर इंदौर, इंदौर पार्क रोड़ तथा इंदौर लक्ष्मीबाई नगर के नाम से किया जावे। जैसे दिल्ली, दिल्ली केंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला नामकरण किये गये है। मैं अनुरोध करूंगी कि इस सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जावे।
ताई का एक्टिव अंदाज
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इन दिनों सियासत से दूर नजर आ रही है, बावजूद इसके वे अलग-अलग मुद्दों को लेकर एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी सुमित्रा महाजन ने कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर जिम्मेदारों को पत्र लिखने के साथ-साथ सवाल भी किए हैं, तो वहीं अब एक बार फिर सुमित्रा महाजन का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है। सुमित्रा महाजन अपने बयानों और कर्मठ अंदाज के लिए सियासत में खास पहचान रखती है। यही कारण है कि, सुमित्रा महाजन इंदौर से लंबे वक्त तक सांसद रही हैं।
ये भी पढ़े- MP में सर्वाधिक वोटों से जीती जाने वाली विधानसभा में BJP की हुंकार, अबकी बार 400 पार
-
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications