MP में सर्वाधिक वोटों से जीती जाने वाली विधानसभा में BJP की हुंकार, अबकी बार 400 पार
इंदौर में लोकसभा चुनाव को लेकर इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह सम्मेलन विधानसभा क्षेत्र 2 के वार्ड 25 और वार्ड क्रमांक 28 और वार्ड 31 में आयोजित किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, पार्षद गण समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले प्रत्याशी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय प्रत्याशी को देश भर में सर्वाधिक मतो से विजय श्री दिलाने का वादा किया, तो वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदौर लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद शंकर लालवानी ने कार्यकर्ताओं द्वार किए गए आत्मीय अभिनंदन के लिए उनका आभार जताया, और कहा कि, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री ने नेत्तृत्व में आबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की, श्री रणदिवे ने कहा कि, हम सभी को प्रत्येक बूथों पर पहुंचकर नागरिकों से चर्चा कर मोदी जी द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को उन्हें बताकर बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, विधानसभा क्षेत्र 2 हमेशा ही पूरे प्रदेश भर में जीत के मामले में अव्वल रहता है, लोकसभा चुनाव में भी हम सभी को मिलकर शंकर लालवानी जी को पूरे देश में सर्वाधिक मतों से विजयश्री दिलाना है। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर जाना है और उन्हे यह बतलाना है कि जो कार्य कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर पाई वह मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में कर के दिखा दिया है। चाहे तीन तलाक कानून हो या फिर कश्मीर से धारा 370 ही हटाना क्यों ना हो यह सभी मोदी सरकार ने ही किए है। आयोध्या में भगवान प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा करना या परसों के सपना भी मोदी सरकार ने ही पूरा किया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा है। तो वहीं मोदी जी ने विश्व में भारत का मान बड़ाया है.
ये भी पढ़े- MP News: होली बाद BJP देगी कांग्रेस को झटका, दलबदल का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications