इंदौर में धूल कम उड़ाने की बात पर BJP नेता के बेटे की हत्या, गुस्साए लोगों ने जाम किया NH

इंदौर, 24 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर के किशनगंज के पिगडंबर में मामूली बात पर भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा ​दिया, जिससे किशनगंज में राऊ सड़क और सोनवाय टोल तक दो घंटे तक करीब 7 किमी लंबा जाम लग गया। हत्या के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाजपा नेता पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर

भाजपा नेता पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर

जानकारी के अनुसार किशनगंज के पिगडंबर इलाके में बुधवार देर रात भाजपा नेता पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से लौट रहा था। वह पास ही हो रही एक बोरिंग के पास पहुंचे। यहां रहने वाले कुलदीप पवार ने धूल कम उड़ाने के लिए कहा। इस पर सुजीत और कुलदीप का विवाद हो गया।

 कुलदीप पर हमला कर दिया

कुलदीप पर हमला कर दिया

सुजीत ने महू से कुछ लोग भी बुलवा लिए। सभी ने मिलकर कुलदीप पर हमला कर दिया। वह भागते हुए फोरलेन तक आ गया। यहां पहले से मौजूद हथियारबंद लोगों ने सुजीत और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया।

सीने में चाकू लगने से मौत

सीने में चाकू लगने से मौत

हमले में सुजीत (20) के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। हमले में पिंटू, वीरेंद्र, मादू चौहान, जगदीश चौहान, कुलदीप पवार और धर्मेंद्र जनवार घायल है। सभी को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुजीत भाजपा के पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष उदल सिंह ठाकुर का बेटा है।

लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी

लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी

आरोपी रात भर अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। उनसे मारपीट भी की गई। एक ट्रक में आग लगा दी। इसका वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल छीनकर फेंक दिए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का गोला छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। घटना में पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+