2023 में जीत का इतिहास बनाने को तैयार BJP, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कही ये बात!

इंदौर, 9 मई: साल 2023 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते चले जा रहे हैं, वैसे-वैसे बीजेपी भी अपनी तैयारियां तेज करती चली जा रही है. इन दिनों में मिशन 2023 में जुटी बीजेपी लगातार अलग-अलग अभियानों के तहत जनता के बीच नजर आ रही है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अलग-अलग जिलों का दौरा कर जीत का खास प्लान बनाते नजर आ रहे हैं. इस बीच विदिशा दौरे पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की, इसी के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 2023 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का दावा ठोका, जहां उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी आगामी 2023 के चुनाव में मध्य प्रदेश के अंदर, 2018 में भी वोट हमें ज्यादा मिला था. गलती से झूठ और छल-कपट की राजनीति करने वाले सत्ता में आ गए थे. 15 महीने में जनता ने देखकर हिसाब किताब वाइंडअप कर दिया है, और आप चिंता मत कीजिए 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ नहीं, इतिहास मध्यप्रदेश में बनाएंगे.

indore

विदिशा दौरे पर आए थे वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इन दिनों अलग-अलग जिलों का दौरा करते नजर आ रहे हैं, जहां इस बीच वह विदिशा जिले के दौरे पर आए हुए थे. यहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की, साथ ही इस दौरान वीडी शर्मा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जहां स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी है बीजेपी

बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां प्रदेश भर में बीजेपी अलग-अलग अभियान चला रही है, तो वहीं सत्ता और संगठन के बीच समन्वय का काम भी तेजी से चल रहा है. इसी के साथ भोपाल से लेकर दिल्ली तक बीजेपी के खेमे में बैठकों का दौर जारी है, जहां मिशन 2023 को लेकर अलग-अलग प्लान तैयार होते नजर आ रहे हैं. कुलमिलाकर देखा जाए तो बीजेपी 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है, जहां इसे लेकर सत्ता और संगठन दोनों ही अपने-अपने स्तर पर तैयारियां करते नजर आ रहे हैं.

राजगढ़ दौरे पर थे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव

उधर, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव राजगढ़ जिले के दौरे पर आए हुए थे, जहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में हिस्सा लिया. साथ ही उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का राजगढ़ आगमन पर स्वागत किया.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+