Indore में अनोखे सांप का रेस्क्यू, रात के अंधेरे में चमकता है, और दिन में उड़ने का रखता है दम
इंदौर में ऐसा सांप देखने मिला है, जो हवा में छलांग लगाने की ताकत रखता है। यह सांप हवा में कुछ इस तरह छलांग लगाता है कि देखने वालों को लगता है मानो यह हवा में उड़ रहा हो।

Recommended Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ऐसा सांप देखने मिला है, जो हवा में छलांग लगाने की ताकत रखता है। यह सांप हवा में कुछ इस तरह छलांग लगाता है कि देखने वालों को लगता है मानो यह हवा में उड़ रहा हो। दरअसल, शहर के लाबरिया भेरु इलाके से एक सांप को रेस्क्यू किया गया है, यहां रहने वाला परिवार लकड़ी मंडी से जलाऊ लकड़ी लेकर आया था। लकड़ी की उसी हथेली में यह सांप निकला है। सांप को देखते ही परिजनों ने स्नेक कैचर को बुलाया, और फिर स्नैक कैचर के सांप को रेस्क्यू कर ओब्जर्वेशन में रखा है, अब सांप को जंगल में छोड़ा जाएगा। स्नेक कैचर को सांप का रेस्क्यू करने में लंबा वक्त लगा, जहां यह सांप अत्यधिक फुर्तीला होने के कारण इधर-उधर भागता नजर आया।
स्नैक कैचर भी आश्चर्यचकित
सांप का रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की माने तो उन्हें सूचना मिलते ही वह मौके पर सांप पकड़ने पहुंचे थे, जहां हवा में उड़ने वाले इस सांप को देखकर वे चौंक गए, क्योंकि यह सांप अधिकतर जंगलों और पेड़ों में पाया जाता है। इस सांप का नाम ब्रांज बैक ट्री स्नेक है। किसी घर में सांप का मिलना किसी आश्चर्य से कम नहीं है, जहां सांप के दिखते ही स्नेक कैचर ने रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक फुर्तीला होने के कारण सांप बार-बार स्नेक कैचर की पकड़ से दूर जा रहा था। लगातार कोशिश करने के बाद आखिरकार स्नेक कैचर सांप का रेस्क्यू करने में कामयाब नजर आए, जिसके बाद वे सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए। वहीं अब वह सांप को ऑब्जरवेशन में रखेंगे, और फिर जंगल में छोड़ देंगे।
अंधेरे में चमकता है सांप
स्नेक कैचर की मानें तो यह सांप दूसरे सांपों के मुकाबले काफी अलग होता है, यह अंधेरे में चमकता है, जहां सामान्य रूप से ऐसा लगता है कि इसकी चमड़ी चमकने वाली है। साथ ही यह जब सांस लेता है तो इसकी स्किन चमकीली नजर आती है। वहीं रात के अंधेरे में इसकी स्किन चमकती है। सर्प विशेषज्ञ बताते हैं कि सांप को पेड़ों पर रहना ज्यादा पसंद होता है। साथ ही यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाने की ताकत रखता है। इसी के चलते इस सांप को उड़ने वाला सांप कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications