Indore news: घंटों गुल होने लगी बिजली, VIP कॉलोनियां रोशन, आमजन की शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं
इंदौर में बिजली सप्लाई ठप्प होने से जनता परेशान है। हालत यह है की जरा सी हवा-आंधी चलने पर घंटों तक बिजली सप्लाई ठप्प रहती है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बिजली सप्लाई ठप्प होने से जनता परेशान नजर आ रही है। हालत यह हैं की जरा सी हवा-आंधी चलने पर घंटों तक बिजली सप्लाई ठप्प रहती है, और वहीं जब लोग इसकी शिकायत बिजली कंपनी के नंबरों पर करते हैं तो वे बंद रहते हैं, या फिर घंटों तक व्यस्त रहते हैं। उधर, बिजली कंपनी के अधिकारी भी जनता के फोन नहीं उठाते, और उठाते भी हैं तो ठीक ढंग से जवाब नहीं दे पाते हैं। शहर में हालत कुछ इस कदर खराब हैं की कई कॉलोनियों में 7 से 8 घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप्प रहती है।
अधिकारी फोन बंद कर लेते हैं
बिजली सप्लाई ठप्प होने की परेशानी से जूझ रहे रहवासियों की माने तो बिजली सप्लाई ठप्प होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही बिजली कंपनी की ओर से जो नंबर शिकायत के लिए बिजली बिलों पर दिए जाते हैं, वो भी बंद रहते हैं। अधिकारियों के लापरवाह रैवेय के कारण देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अंधेरे के काले साए तले दिन गुजारने को मजबूर है। वहीं समय-समय पर मेंटेनेंस का हवाला देने वाली बिजली कंपनी का मेंटेनेंस जरा सी बारिश और हवा-आंधी में पूरी तरह फेल साबित हो रहा है।
अधिकारियों के घर रोशन, जनता परेशान
जरा सी हवा-आंधी के चलते बिजली गुल होने और फिर सुधार होने में घंटों समय लग जाने से लगभग पूरा शहर परेशान नजर आ रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ ही वीआईपी कॉलोनियों में एक मिनट भी बिजली गुल नहीं हुई। उधर, बिजली बंद होने और बिजली कंपनी के अधिकारियों के द्वारा फोन नहीं उठाने पर जब परेशान जनता बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंची तो यहां से भी अधिकारी और कर्मचारी भाग खड़े हुए। शहर में बिजली ठप्प होने की सबसे ज्यादा शिकायतें रेडिमेड कॉम्प्लेक्स जोन से सामने आ रही हैं, जहां नंदा नगर, क्लर्क कॉलोनी और जनता क्वार्टर जैसे इलाकों में घंटो बिजली गुल रहती है। रहवासियों का आरोप है कि, इस जोन के अधिकारी जनता के फोन नहीं उठाते और फोन उठाते भी हैं तो सीधे मुंह बात तक नहीं करते।
ये भी पढ़े- Kailash vijayvargiya ने युवाओं को दिया खास मैसेज, 'अपना इंदौर' कैंपेन से जुड़ने की अपील












Click it and Unblock the Notifications