खुशखबरी! MP की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन में यात्रा के लिए पर्यटकों को मिलेगी ये खास सुविधा
इंदौर, 6 अगस्त: प्रदेश में हो रही बारिश के चलते मौसम जहां खुशनुमा बना हुआ है, तो वहीं लोग भी लगातार पर्यटन करते नजर आ रहे हैं. यही कारण है की प्रदेश की पहली और एकमात्र हेरिटेज ट्रेन में यात्रा के लिए भी पैसेंजरर्स को अब वेटिंग करनी पड़ रही है. इसी को देखते हुए रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए खास इंतजाम करते हुए, अब 15 की जगह 30 दिन तक रिजर्वेशन किए जाने की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है, जहां अब रेलवे के इस फैसले से हेरिटेज ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

यात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह
प्रदेश की पहली और एकमात्र हेरिटेज ट्रेन में खूबसूरत सफर का मजा लेने के लिए लोगों में अलग उत्साह नजर आ रहा है, जहां लगातार लोग हेरिटेज ट्रेन में यात्रा के लिए प्रयासरत नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस ट्रेन में यात्रा के लिए फिलहाल वेटिंग है, तो वहीं शनिवार और रविवार को हेरिटेज ट्रेन में यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. हेरिटेज ट्रेन महू से पातालपानी के बीच चलती है, जहां इसके खूबसूरत सफर में प्राकृतिक दृश्यों को देख पर्यटकों का मन आनंदीत हो जाता है.

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास
महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक
पातालपानी की वादियों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन से पहले इस ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनें भी चला करती थी, लेकिन नए ट्रैक के निर्माण के बाद इस पर अब सिर्फ हेरिटेज ट्रेन ही चलती है, जिस ट्रैक पर ट्रेन चलती है, उसे साल 2018 में हैरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था, जिसके बाद ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की गई थी। इस ट्रेन में एसी कोच होने के साथ-साथ नॉन एसी कोच भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेन का किराया बेहद ही सामान्य है।












Click it and Unblock the Notifications