MP में कलयुगी बेटे की करतूत, वृद्ध मां को फुटपाथ पर बेसहारा छोड़ा, फिर हुआ गलती का अहसास
इंदौर, 28 सितंबर : इन दिनों नवरात्रि महापर्व के दौरान जहां तरफ पूरा देश और प्रदेश मां का पूजन - अर्चन कर रहा है, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक कलयुगी बेटा ऐसा भी है, जो अपनी मां को बेसहारा फुटपाथ पर छोड़ आया। वहीं ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही समाजसेवी संगठन से जुड़े लोग बेसहारा वृद्धा को अपने साथ ले गए। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद वृद्धा के बेटे को अपनी शर्मनाक करतूत का अहसास हुआ, तो वहीं अब वृद्धा का परिवार वृद्धा को फिर से साथ रखने के लिए समाजसेवी संगठन और पुलिस-प्रशासन से मिन्नते कर रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
दअरसल, फुटपाथ पर जब एक वृद्धा को कुछ लोगों ने तड़पता देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां मौके पर पहुंचे समाजसेवी संगठन से जुड़े लोगों ने वृद्धा को ओल्ड एज होम में लाकर सेवा शुरू की, तो वहीं जब इस घटनाक्रम से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई, इस सीसीटीवी फुटेज में एक 60 साल का बेटा अपनी 100 साल की मां को बेसहारा फुटपाथ पर छोड़ता दिखाई दिया। इतना ही नहीं ये निर्दयी बेटा कपड़े और बिछौना तक अपनी मां के पास छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
बेटे को हुआ गलती का अहसास
वहीं जब इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ और यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कलयुगी बेटे को अपनी गलती का अहसास हुआ, जहां कलयुगी बेटे ने समाजसेवी संगठन से संपर्क कर अपनी मां को वापस लाने की कवायद शुरू की, लेकिन समाजसेवी संगठन ने वृद्धा को कलयुगी बेटे को सौंपने से साफ इंकार करते हुए पुलिस - प्रशासन के पास जाने की बात कही. जानकारी के मुताबिक वृद्धा के तीन पोते हैं, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर वृद्धा को वापस लाने के लिए प्रकिया की पूछताछ की है।












Click it and Unblock the Notifications