Indore News: इंदौर में नवाचार, सौर ऊर्जा से चलेंगे टैंकर, ठंडे पानी का होगा वितरण
मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सुबह 8 बजे राजवाड़ा से मध्य इंदौर क्षेत्र में नई ईवीआधारित कचरा गाड़ियाँ शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर सौर ऊर्जा से संचालित टैंकरों को भी शामिल किया जाएगा, और हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।
महापौर ने बताया कि, नगर निगम द्वारा उपयोग किए जा रहे पुराने टैंकरों को चरणबद्ध रूप से हटाकर, जीपीएस व फिटनेस आधारित आधुनिक टैंकरों का संचालन किया जाएगा।

गर्मियों में पानी संकट को लेकर नगर निगम की विशेष रणनीति
महापौर ने बताया कि इंदौर शहर में वर्तमान में पानी की आपूर्ति 50 MLD कम है, जिससे गर्मियों में बोरिंग और कॉलोनियों में पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि, पानी के उपलब्ध संसाधनों के वितरण की मॉनिटरिंग रोज़ाना की जा रही है, और जनता से अपील की कि अनावश्यक मोटर उपयोग बंद करें ताकि सभी तक पानी पहुँच सके। उन्होंने यह भी कहा कि, जल संकट से निपटने हेतु सभी स्तरों पर प्रयास जारी हैं, और जनता से सहयोग अपेक्षित है।
इंदौर में वार्ड 54 में सुबह एक हृदयविदारक घटना घटित हुई, जहाँ नगर निगम के डंपर से टकराने के कारण एक 6 वर्षीय बालिका की दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिवंगत बालिका के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि नगर निगम परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
महापौर ने निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, महापौर ने स्पष्ट किया कि यदि दुर्घटना में ड्राइवर की लापरवाही या डंपर की खराब स्थिति पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महापौर मेगा रोजगार मेला
युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदौर में आगामी 9 मई 2025 को महापौर मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
सिटी बस सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर की इस कॉलोनी को मिली सड़क की सौगात, सफर होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications