social media पर दोस्ती के बाद खिलाया नशीला केक, और फिर 2 बच्चों की मां के साथ करने लगा गलत काम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात लगातार सामने आ रही है। हाल ही में एक ऐसा घटनाक्रम निकल कर सामने आया जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, जबलपुर की रहने वाली शादीशुदा महिला इंदौर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी, जहां सोशल मीडिया पर महिला की दोस्ती युवक से हुई, जिसके बाद युवक 31 दिसंबर को केक लेकर महिला के घर पहुंचा, जहां उसने महिला और उसके दोनों बच्चों को केक खिलाया। केक खाने के बाद महिला और दोनों बच्चे बेहोश हो गए जिसके बाद युवक ने महिला के साथ गलत काम किया, और वीडियो बना लिया।

लगातार करता रहा गलत काम
महिला ने पुलिस को बताया कि, उसके पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। यही कारण रहा कि, मौका पाकर युवक महिला से मिलने घर पहुंच गया, जहां वह अपने साथ केक और कोल्ड्रिंक्स लेकर गया था। युवक ने केक और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे ही महिला और उसके बच्चों को दिए वैसे ही बच्चे और महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद युवक ने महिला के साथ गलत काम किया, और वीडियो बना लिया। वहीं इसके बाद युवक महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ गलत काम करता रहा।

लगातार देता रहा धमकियां
आरोपी युवक लगातार महिला को धमकी देकर गलत काम करता रहा, जहां युवक की धमकियों से परेशान होकर महिला ने पूरा घटनाक्रम पति को बताया जिसके बाद युवक ने महिला के पति को धमकाते हुए खुद के पिता के पुलिस में होने की बात कही, और किसी भी तरह की कार्रवाई ना होने का डर दिखाया, जिस पर महिला और उसका पति डर गए, जिसके बाद महिला ने अपनी मां को अपने पास रहने के लिए बुला लिया, लेकिन बावजूद इसके आरोपी युवक की करतूतें कम नहीं हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोपी युवक की ओर से लगातार धमकियां मिलने के बाद महिला और उसके पति ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस पहले तो मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद युवक ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications