Ujjain में Sky diving festival का आगाज, हुई धमाकेदार शुरूआत
धार्मिक नगरी उज्जैन की दताना हवाई पट्टी पर 6 जनवरी को स्काई डाइविंग के द्वितीय संस्करण का शुभारम्भ हुआ, जिसमें प्रवासी भारतीय मेहमान भी स्काई डाइविंग का मजा लेंगे.

Recommended Video

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला प्रशासन उज्जैन के सहयोग से उज्जैन के दताना हवाई पट्टी पर 6 जनवरी को स्काई डाइविंग के द्वितीय संस्करण का शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल प्रथम जम्प को वाकी टाकी के माध्यम से संदेश व शुभकामनाएं देकर किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद (IPS), उप संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड युवराज पाडोले सहायक संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के.के. सिंह, जिला प्रशासन उज्जैन के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आगाज भी हुआ
भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के मंशानुरूप महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आगाज भी हुआ। प्रथम जम्प सिक्किम की महिला प्रतिभागी इंद्रा शर्मा ने 10,000 फीट की ऊचाई से जम्प किया, एवं इस जम्प को रूस से आये कुशल प्रशिक्षक दिमित्री द्वारा संपन्न कराया गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में मौजूद रहने वाले अतिथि भी इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकेंगे। इसका संचालन DGCA एवं USPA प्रमाणित संस्था "स्काई-हाई इंडिया" द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी
मध्यप्रदेश में इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जारी हैं, जहां इसी के अंतर्गत लगातार प्रवासी भारतीय मेहमानों को अच्छी सुविधाएं देने और एडवेंचर का आनंद दिलाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इंदौर आने वाले प्रवासी में धार्मिक नगरी उज्जैन भी जाएंगे, जहां वे भगवान महाकालेश्वर का दर्शन करने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं ,जिसे लेकर अब तैयारियों का सिलसिला तेज होता चला जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला प्रशासन उज्जैन के सहयोग से उज्जैन के दताना हवाई पट्टी पर 6 जनवरी को स्काई डाइविंग के द्वितीय संस्करण का शुभारम्भ हुआ।
ये भी पढ़े- Pravasi bhartiya sammelan : CM Shivraj ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ली बैठक, दिए दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications