MP: कैदी भाइयों को राखी बांधने से रोकने पर बहनों का गुस्सा, जेल के बाहर चक्काजाम

इंदौर, 11 अगस्त: देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां मध्यप्रदेश में भी हर रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं इंदौर के सेंट्रल जेल के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब बहनों ने भाइयों को राखी बांधने के लिए कतार लगाई, लेकिन बहनों को जेल में प्रवेश नहीं दिया गया. जेल प्रबंधन के इस फैसले से नाराज बहनों ने जेल के बाहर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंची थी, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते राजधानी भोपाल से आए आदेश के कारण जेल प्रबंधन ने बहनों को भाइयों से मिलने नहीं दिया, जिसके बाद बहनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

indore

बहनों ने जमकर किया विरोध

बहनों ने सड़क पर जाम लगा दिया,और हंगामा करते हुए विरोध दर्ज कराया। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने इंदौर की सेंट्रल जेल पहुंची थी। लेकिन इन बहनों को राखी बांधने के बजाए राखी लेने की प्रक्रिया जब शुरू हुई, तो बहनों ने आक्रोश व्यक्त किया, और सड़क पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। इंदौर के एमजी रोड थाने के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल जेल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, और महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक महिलाएं हंगामा करती रही।

बहनों ने दर्ज कराया विरोध

आदेश का विरोध कर रही बहनों का कहना था कि, हिंदुओं के त्योहार पर ही कोरोना गाइडलाइन क्यों आ जाती है। जेल के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि, आखिर भोपाल में बैठी सरकार क्या कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल से यही आदेश आए हैं कि, राखी लेकर जेल में बंद कैदी भाइयों तक पहुंचा दी जाए। इस दौरान रक्षाबंधन होने के चलते बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने सेंट्रल जेल पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+