मध्यप्रदेश हनी ट्रैप: अकाउंटेंट ने अपने शोरूम मालिक के लिए लड़की का इंतजाम कर बनवाया उसका गंदा वीडियो

इंदौर। मध्यप्रदेश हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि एक और केस सामने आ गया। इंदौर पुलिस को एक शोरूम मालिक ने युवती द्वारा पैसों के लिए ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र के शोरूम संचालक राजेश गहलोत ने शिकायत कर बताया कि एक युवती और उसके साथी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

Showroom Owner Honey Trap in indore madhya pradesh

चंदननगर थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि मध्य प्रदेश के देवास निवासी दुर्गेश सेन शोरूम संचालक के यहां अकाउंटेंट की जॉब करता था। उसने एक युवती को उसके पास भेजा था। बाद में युवती ने दोस्ती कर राजेश के साथ अश्लील वीडियो बना लिया और अब दोनों उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की मांग कर रहे हैं।

Showroom Owner Honey Trap in indore madhya pradesh

जिससे वह काफी दिनों से परेशान है। हिम्मत जुटा कर उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर युवती और दुर्गेश की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह में अन्य और भी कई लोगों के शामिल हो सकते हैं, जो शहर के नामचीन और बड़े लोगों को जाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+