Omkareshwar में CM Shivraj ने देखा शंकराचार्य प्रतिमा स्थल का कामकाज, PM MODI करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओमकारेश्वर दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना और एकात्म धाम के काम को देखा।

indore

Recommended Video

    दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगे मुख्यमंत्री,पर्यटन स्थल सैलानी में करेंगे रात्रि विश्राम

    मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर अध्यात्म लोक यानी एकात्म धाम का काम तेजी से चल रहा है, जहां ओंकार पर्वत पर लगभग 28 एकड़ की जमीन पर इसकी स्थापना की जा रही है, यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही 54 फीट का आधार स्तंभ भी तैयार किया जाएगा। हाल ही में प्रदेश के मुख्य सीएम शिवराज सिंह चौहान ओमकारेश्वर दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना और एकात्म धाम के काम को देखा। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

    जल्द पूरा होगा काम

    जानकारी के मुताबिक 4 स्लैब में बनने वाले आधार स्तंभ का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है, तो वहीं मूर्ति स्थापना का काम फिलहाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, प्रतिमा का काम इसी साल सितंबर में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लगभग 2000 करोड रुपए के बजट से बनने वाले बाकी हिस्से का काम दिसंबर तक पूरा होगा। देश के जाने-माने संत और विद्वानों की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रोजेक्ट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिवसीय दौरे पर ओमकारेश्वर आए थे, जहां उन्होंने भगवान ओंकार और भगवान ममलेश्वर के दर्शन भी किए।

    ओंकारेश्वर में ली थी दीक्षा

    ओमकारेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य का बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही वह स्थान है, जहां शंकराचार्य ने दीक्षा ली थी। ओम्कारेश्वर को आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली के रूप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि, यहां सरकार ने विशाल प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है। इसी के साथ ओमकारेश्वर तीर्थ नगरी को भी संवारा जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश में महाकाल लोक को संवारा गया है, जिसे देखने अब दूर-दूर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। वहीं अब जल्द ही ओमकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का कामकाज पूरा हो जाएगा, जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

    ये भी पढ़े- MP में TAX फ्री हुई फिल्म The Kerala story, सीएम शिवराज ने किया एलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+