MP में TAX फ्री हुई फिल्म The Kerala story, सीएम शिवराज ने किया एलान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है।

लव जिहाद और धर्मांतरण को उजागर करती फिल्म 'द केरला स्टोरी' देश के सभी सिनेमाघरों में देखी जा रही है, जहां मध्यप्रदेश में भी पहले दिन फिल्म 'द केरला स्टोरी' फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सिनेमाघरों में पहुंचे, इसी के साथ प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म द केरला स्टोरी को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करते हुए कहा कि, इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए इसलिए, यह मध्यप्रदेश शासन की ओर से टैक्स फ्री की जा रही है।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि द केरला स्टोरी, लव जिहाद धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है, उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जेहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है यह फिल्म बताती है आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। यह फिल्म हमें जागरूक करती है। मध्यप्रदेश में हमने पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है, लेकिन यह फिल्म जागरूक करती है। इस फिल्म को सब को देखना चाहिए, पालकों को भी देखना चाहिए, बच्चों को भी देखना चाहिए, बेटियों को भी देखना चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश शासन इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहा है।
फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई
फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही बंपर कमाई की है। शुक्रवार को रिलीज हुई द केरल स्टोरी का पहले दिन का ऑल ओवर कलेक्शन 8 करोड़ से ज्यादा का आया है। इसने द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है। द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3 करोड़ कमाए थे। द केरल स्टोरी को विपुल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सुदीप्तो सेन फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म मेकिंग के समय से ही विवादों में आ गई थी। शनिवार और रविवार के सारे शो की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने का फैसला प्रदेश सरकार ने किया है।
ये भी पढ़े- Indore में BJP के बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज, संगठन को मिलेगी मजबूती












Click it and Unblock the Notifications