JOB के लिए युवाओं को जापान भेजेगी शिवराज सरकार, कैसे कर सकते हैं अप्लाई, जानिए?
मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश की पिछड़ा वर्ग की 120 युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल पर रोजगार के लिये इन्टर्न के रूप में 3 से 5 वर्षों के लिये जापान भेजा जाना है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं जहां अब यह प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश की पिछड़ा वर्ग की 120 युवतियों को केयर वर्कर जॉब रोल पर रोजगार के लिये इन्टर्न के रूप में 3 से 5 वर्षों के लिये जापान भेजा जाना है।
इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि, जापान में केयर वर्कर जॉब रोल्स हेतु अधिक मांग को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे इच्छुक युवतियां जो नर्सिंग महाविद्यालयों से ए.एन.एम/जी.एन.एम एवं बी. एस. सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में इन पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत है। ऐसी बेरोजगार युवतिया को योजना के प्रावधानों एक महत्वपूर्ण बिन्दुओं के आधार पर इच्छुक छात्राओं से आवेदन पत्र 10 दिवस में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चाहे गये है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु योजना नियम प्रावधान विभाग की वेबसाईट www.bcwelfare.mp.nic.in पर देखा जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये हेतु सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण धार के दूरभाष नं 07292-235204 पर संपर्क भी कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही अलग-अलग योजनाओं के जरीए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहा हैं.
ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023 की तैयारी, CM Shivraj ने इंदौर को दिए खास दिशा-निर्देश












Click it and Unblock the Notifications