MP: ‘दिल्ली से भी बड़ा किसान आंदोलन होगा…’, कक्का जी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

मध्यप्रदेश में किसान अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन करते नजर आ रहे हैं, जहां अब किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ सकता है, जिसके संकेत किसान नेता शिव कुमार शर्मा कक्का जी ने इंदौर में दिए हैं।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की ओर से जल्द किसान हितों में बड़ा आंदोलन किया जा सकता है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इंदौर आए किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ये बाते कहते हुए, बड़े किसान आंदोलन के संकेत दिए हैं। इसी के साथ कक्काजी ने सोयाबीन और कपास समेत अलग-अलग फसलों के दाम बढ़ाने का आग्रह भी सरकार से किया है।

Indore

किसान नेता शिवकुमार शर्मा काका जी ने बताया कि, पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन चल रहे हैं, सोयाबीन कपास और मिर्च के मूल्यों को लेकर हमारी बहुत पुरानी मांग थी कि आप हमको C2 + 50 के हिसाब से MSP तय करें, सुनिश्चित करें, परंतु सोयाबीन यदि C2 + 50 के हिसाब से लेंगे तो 11000 प्रति क्विंटल के हिसाब से पड़ता है, लेकिन हम तो अभी 6000 प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं कि, काम से कम 6000 प्रति क्विंटल तो दीजिए, अतिवर्षा के कारण जो फसले नष्ट हो गई है, उनके मुआवजे के लिए सर्वे करवाइए, मिर्ची इतने सालों से मसाले में इस्तेमाल होती है, लेकिन हमने उसे अभी तक मसाले में नहीं जोड़ा है।

कक्काजी ने बताया की, कपास की खेती हमेशा विलंब से होती है। कपास की खेती अति शीघ्र की जाए। कपास का सपोर्ट प्राइस बहुत कम है, उसका भी प्राइस कम से कम 11000 किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर प्रदेश भर में किसानों के धरने प्रदर्शन और आंदोलन चल रहे हैं। अभी हम संवाद से समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। यदि संवाद से समाधान नहीं निकलेगा तो हमारी आंदोलन की तैयारी हमारी चल रही है। दिल्ली आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़े- MP Weather: विदाई से पहले मानसून दिखाएगा दम, इन जिलों में बारिश होगी झमाझम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+