Indore temple accident: अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू, CM Shivraj बोले- सभी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

इंदौर में हुए हादसे पर प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सभी लोगों को सकुशल निकालने के प्रयास जारी हैं। अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है.

indore

Indore में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के एक मंदिर में बावड़ी के ऊपर डला स्लैब अचानक धंस गया। स्लैब के धंस जाने से लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए, जिन्हें निकालने का काम जारी है। अब तक 10 लोगों को निकाला जा चुका है, बाकि लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सभी लोगों को सकुशल निकालने के प्रयास जारी हैं। यह घटनाक्रम स्नेह नगर के पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में घटित हुआ, जहां भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु जैसे ही बावड़ी पर पहुंचे, वैसे ही स्लैब धंस गया, जिससे स्लैब पर खड़े कई लोग बावड़ी में समा गए।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भगवान की कृपा से हम सभी पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मैं लगातार संपर्क में हूं, अब तक 10 लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा चुके हैं। 9 और सुरक्षित जीवित अभी अंदर हैं, जो सुरक्षित हैं, और बाकी के लिए प्रयास लगातार जारी है। मुझे लगता है कि प्रभु राम की कृपा से, भगवान की कृपा से हम लोग जो बेहतर से बेहतर हो सकता है सारे संसाधन वहां जुटाए हुए हैं, और काम में लगे हुए हैं। मुझे लगता है कि, हम सुरक्षित बाहर निकाल पाने में सफल हो पाएंगे, क्योंकि 19 लोगों का तो मैंने अभी बताया है, बाकी के लिए प्रयास जारी है। अभी तक कोई दुर्भाग्यपूर्ण खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोग अभी अंदर हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

कुछ इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष में कुछ लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी की छत धंस गई, जिसके चलते कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम एमआईसी सदस्य दिल्ली एमआईसी की बैठक छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: मंदिर की बावड़ी पर डला स्लैब धंसा, 25 से ज्यादा लोग गिरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+