Indore news: मंदिर की बावड़ी पर डला स्लैब धंसा, 50 से ज्यादा लोग गिरे
इंदौर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब शहर के एक मंदिर में बावड़ी के ऊपर डला स्लैब अचानक धंस गया। स्लैब के धंस जाने से लगभग 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए, जिन्हें निकालने का काम जारी है।

Recommended Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के एक मंदिर में बावड़ी के ऊपर डला स्लैब अचानक धंस गया। स्लैब के धंस जाने से लगभग 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए, जिन्हें निकालने का काम जारी है। दरअसल, यह घटनाक्रम स्नेह नगर के पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में घटित हुआ, जहां भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु जैसे ही बावड़ी पर पहुंचे, वैसे ही स्लैब धंस गया, जिससे स्लैब पर खड़े कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों को निकालने का काम शुरू किया, जहां इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मंदिर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं पुलिस प्रशासन बावड़ी में धंसे लोगों को निकालने का काम कर रहा है।
कुछ इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष में कुछ लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी की छत धंस गई, जिसके चलते कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम एमआईसी सदस्य दिल्ली एमआईसी की बैठक छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
हादसे से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया, जहां हादसे की सूचना जैसे ही लोगों को लगी वैसे ही बड़ी संख्या में लोगों का मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के द्वार बंद कर दिए, और लोगों को बावड़ी से बाहर निकालने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि, रामनवमी होने के चलते मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। संभवत इसी के चलते बड़ी संख्या में लोगों के बावड़ी में समा जाने की संभावना है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन अब अपना राहत और बचाव कार्य तेज करता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े- Ujjain में Pradeep Mishra सुनाएंगे शिव पुराण कथा, कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications