Indore News: कैलाश विजयवर्गीय के वृक्षारोपण अभियान ने बनाया रिकॉर्ड, सुमित्रा महाजन ने कही ये बात

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में भाई कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब ताई सुमित्रा महाजन ने पर्यावरण की चिंता की है, जहां ताई ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंद्रेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की है।

एक तरफ जहां भाई यानि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाकर प्रकृति की चिंता की है, तो वहीं दूसरी तरफ ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भगवान इंद्रेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की है। इस दौरान पूजन कार्यक्रम में पूर्व एमआईसी मेंबर सुधीर देड़गे समेत तमाम शहरवासी नजर आ रहे थे।

Indore

ताई सुमित्रा महाजन ने बताया कि, प्रतिवर्ष अच्छी बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना की जाती है। भगवान का पूजन किया जाता है। 1 सितंबर यानि अहिल्या उत्सव पर भी भगवान का रूद्राभिषेक किया जाएगा। इसी के साथ ताई सुमित्रा महाजन ने कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए हर अच्छे काम का स्वागत करने की बात कही है।

इंदौर ने स्वच्छता के बाद अब वृक्षारोपण में नया इतिहास कायम करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जहां वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जमकर डांस किया है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है।

स्वच्छ शहर इंदौर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है, जहां शहर के रेवती रेंज स्थित पहाड़ी पर 11 लाख पौधे लगाए गए हैं। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधन दे रहे थे तो मंच के नीचे से आवाज आई पेड़ वाले बाबा, ये सुनते ही विजयवर्गीय ने कहा कि, "पेड़ वाले बाबा नहीं पेड़ वाले भैया कहो, क्या मैं बाबा दिख रहा हूं"। ये सुनते ही पूरा मंच ठहाकों से गूंज उठा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ये सुन मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

इंदौर ने स्वच्छता के बाद एक बार फिर नया इतिहास कायम किया है, जहां शहर में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।

ये भी पढ़े- 'क्या मैं बाबा दिख रहा हूं...', अमित शाह के सामने मंच पर कुछ ऐसा बोल गए कैलाश विजयवर्गीय, जमकर लगे ठहाके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+