पुलिसकर्मी व उनकी पत्नी का शव मिलने से सनसनी, नाबालिग बेटी लापता

इंदौर। मध्य प्रदेश के एरोड्रम पुलिस थाना इलाके के रुकमणि नगर में एक सिपाही व उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। वहीं, इनकी 16 साल की बेटी वारदात के बाद से गायब है। एसएएफ में तैनात सिपाही ज्योतिप्रसाद शर्मा व उसकी पत्नी नीलम का शव रक्तरंजित हालत में पाए गए। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Sensation due to Dead body of Indore policeman and his wife, minor daughter missing

सूचना पाकर एरोड्रम पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाबालिग बेटी के लापता मिलने पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। पति पत्नी की हत्या की गई है या इन्होंने आत्महत्या की है। यह पुलिस जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग लड़की के मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर टीमों को रवाना किया गया है। मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। वहीं, एक साथ दो लाशें मिलने से रुकमणि नगर में सनसनी फैल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+