Indore news: थाने पर नीलाम होंगे जप्त वाहन, खरीदना है तो करना होगा इस प्रक्रिया का पालन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग खानों पर जप्त वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि, लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या के चलते अब थानों में जगह भी कम पड़ने लगी है। वहीं इन स्थितियों से निपटने के लिए धीरे-धीरे थानों में रखें जब तक वाहनों को नीलाम किया जा रहा है।
इंदौर के पलासिया थाना पर रखे वाहनों को नीलाम किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। थाने पर रखे वाहनों को नीलाम करने के लिए प्रक्रिया का पालन किया जाएगा, जहां से प्रक्रिया के अंतर्गत स्थान वाहन नीलाम कर दिए जाएंगे।

पलासिया थाने में जप्त वाहनों की होगी नीलामी
पुलिस एक्ट में जप्त कुल 61 दो पहिया वाहन तथा 5 सायकिल थाना परिसर पलासिया इन्दौर में जिस हालत में रखे हैं, वह 28 दिसंबर को प्रात: 11 बजे थाना पलासिया इन्दौर में खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जायेंगे। वाहनों की सूची एवं नीलामी की शर्तें आवेदन फार्म के साथ प्रदाय की जायेगी। आवेदन फार्म संबंधित थाने से प्राप्त किये जा सकेंगे।बताया गया है कि, वाहन क्रय करने के इच्छुक व्यक्ति फार्म 100 रुपए की राशि का पोस्टल आर्डर जो पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-3 के नाम से देय होगा, थाना पलासिया इन्दौर में जमा कर नीलामी हेतू निर्धारित आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है। पूर्ण भरे हुये आवेदन फार्म प्रतिभूति राशि के डिमांड ड्राफ्ट सहित थाना पलासिया में 27 दिसंबर की शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकेंगे।
वाहनों की होगी नीलामी
लंबे वक्त के बाद ऐसा मौका है, जब थानों पर रखे वाहनों को नीलाम किया जाएगा, जहां इसके लिए पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बता दें कि, थानों पर रखे वाहनों को खरीदने में आम जनमानस की अच्छी खासी रुचि रहती है। यही कारण है कि, पुलिस विभाग ने इन वाहनों को नीलाम करने के लिए सरल प्रक्रिया का पालन करने की कोशिश की है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि थानों पर रखे यह वाहन खरीदने में आम जनमानस कितनी रूचि दिखाता है।
ये भी पढ़े- Indore news: फुटपाथ पर सो रहे बुर्जुग को कार ने कुचला, CCTV में कैद घटनाक्रम












Click it and Unblock the Notifications