Indore news: फुटपाथ पर सो रहे बुर्जुग को कार ने कुचला, CCTV में कैद घटनाक्रम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इधर, इस घटनाक्रम का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को कुचल देती है। हादसा इतना दर्दनाक है कि, जिसने भी CCTV फुटेज देख वह दंग रह गया। उधर, सोशल मीडिया पर अब यह CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
दरअसल, यह मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जब फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने अपना शिकार बना लिया। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कार बुजुर्ग के ऊपर चढ़ गई, जहां काफी देर तक कार बुजुर्ग के ऊपर ही खड़ी रही। वहीं इसके बाद ड्राइवर को जब इस बात का पता चला कि कार ने किसी को कुचल दिया है, तो ड्राइवर ने कार पीछे की, तब जाकर कुछ लोगों की मदद से बुजुर्गों को बाहर निकाला गया। वहीं कार के नीचे से बुजुर्गों को निकालकर लोग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
ड्राइवर को मिल गई जमानत
पूरा घटनाक्रम शहर के स्नेह नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां रविवार की दोपहर यह घटनाक्रम हुआ। यहां एक प्राइवेट बैंक के बाहर कार खड़ी हुई थी, जहां पहले से ही बुर्जुग कार के आगे सो रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति आए और उसने कार चालू की, वहीं उसने धीरे-धीरे यह कार बुजुर्ग के ऊपर चढ़ा दी। उधर, घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया, जहां कुछ देर थाने में बिठाने के बाद ड्राइवर को जमानत दे दी गई। इधर, बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- Alirajpur Borewell Accident: खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications