Indore News: बिना दस्तावेज सड़क पर दौड़ रही स्कूल वैन, RTO ने लिया एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली तथा अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के उड़नदस्ते द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है।

वाहनों की चेकिंग की कार्रवाई निरन्तर जारी है, जिसमें वाहनों के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बच्चों और पेरेंट्स से चालक परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाये गए जिन्हें जब्त किया गया। इन वाहनों में बच्चे भी क्षमता से अधिक थे। इन पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई कर 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली तथा अन्य वाहनों पर चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है।
वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। परिवहन विभाग के अमले द्वारा की गई कार्यवाही में ग्राम केलोद हाला में अलग-अलग स्कूलों के 50 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। अन्य स्कूली वाहनों जिसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने एवं लापरवाही पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर वाहन संचालकों के विरूद्ध 52 हजार रुपए से अधिक जुर्माना लगाया गया। बच्चों एवं पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्यवाही निरन्तर जारी है।
ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन का बुलडोजर चला












Click it and Unblock the Notifications