Indore News: बिना PUC गाड़ी चलाने वाले हो जाएं अलर्ट, वरना एक्शन के लिए रहें तैयार
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों तथा अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। इस अभियान में लापरवाही पाये जाने पर 04 वाहनों को जप्त कर संचालकों के विरूद्ध 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। जिसमें वाहनों के फ़िटनेश परमिट बीमा PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान एक बस इंदौर से इंडोरामा बिना परमिट चलते पाए जाने पर जब्त की गई। एक स्कूली बस सहित कुल 03 वाहन बिना फिटनेस के पाए जाने पर जब्त कर जुर्माना लगाया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 04 वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही कर 70 हजसा रुपये जुर्माना वसूला गया.
लगातार जारी है कार्रवाई
इंदौर में लगातार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां वाहन चालकों को PUC और फीटनेस समेत तमाम तरह के नियमों के लिए जागरूक किया जा रहा है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों तथा अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। इस अभियान में लापरवाही पाये जाने पर 04 वाहनों को जप्त कर संचालकों के विरूद्ध 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
ये भी पढ़े- MP News: सोशल मीडिया पर एक्टिव महिलाएं हो जाएं सावधान, पुलिस ने बताई गाइडलाइन












Click it and Unblock the Notifications