Indore news: स्कूली वाहनों की जांच के लिए मैदान पर उतरा अमला, नियम ना मानने वालों पर की कार्रवाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर इलैया टी राजा के निर्देशन पर लगातार वाहनों की जांच कार्रवाई जारी है, जहां इसी के मद्देनजर परिवहन विभाग की टीम की ओर से स्कूली बसों की जांच की गई, और नियमों का पालन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान विभाग की बड़ी टीम जांच के लिए मैदान पर उतरी थी।
परिवहन विभाग की टीम की ओर से वाहनों का परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण सहित वाहन का सामान्य रखरखाव की भी जांच की गई। वाहनों के स्पीड गवर्नर भी चेक किये गए। बच्चों और पालकों से वाहन की तेज गति, चालक, परिचालक के व्यवहार के सम्बंध में फीडबैक लिया गया।

कुछ इस तरह चला अभियान
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा स्कूली वाहनों के लिये विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें वाहनों का परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण सहित वाहन का सामान्य रखरखाव की भी जांच की गई। वाहनों के स्पीड गवर्नर भी चेक किये गए। बच्चों और पालकों से वाहन की तेज गति, चालक, परिचालक के व्यवहार के सम्बंध में फीडबैक लिया गया। 75 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। अन्य वाहनों पर भी मोटरयान अधिनियम और मध्यप्रदेश कराधान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई कर 43 हजार 200 रूपये का जुर्माना वसूला गया।
लगातार जारी है कार्रवाई
इंदौर जिले में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों हेतु विशेष अभियान चलाया गया। 300 किलो मीटर से अधिक दूरी करने वाली एवं ओवरनाइट चलने वाली बसों में दो ड्राइवर की अनिवार्यता और बसों के फिटनेस का भौतिक सत्यापन की विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान 70 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई।
ये भी पढ़े- Indore news: बजरंगियों पर लाठीचार्ज से पहले का CCTV फुटेज वायरल, सामने आई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications