Indore news: बजरंगियों पर लाठीचार्ज से पहले का CCTV फुटेज वायरल, सामने आई सच्चाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब पुलिस कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं इसके बाद से ही शहर में पुलिस के खिलाफ हिंदूवादी संगठन आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं।
इधर, इस घटनाक्रम का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जिन्हें बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, वह पुलिस पर पथराव करते नजर आ रहे हैं, जहां पथराव से बचने के लिए पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया जा रहा है। वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है की कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों की कॉलर पकड़ ली थी, जिसके बाद पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई कर डाली।

कुछ ऐसा है मामला
इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर में लगातार बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ बजरंग दल ने चक्का जाम कर दिया। वहीं बजरंग दल के चक्का जाम के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, जहां बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम देखते हुए तीन टीआई को मौके पर भेजे, साथ ही एक एसीपी भी मौके पर पहुंची। वहीं देखते ही देखते पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया, इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा किए गए लेटर चार्ज में बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
सीएम शिवराज ने की थी बात
हाल की में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए थे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां वे अन्नपूर्णा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन देरी हो जाने के चलते हुए वह वहां नहीं पहुंच सके, इसके बाद विधायक मालिनी गौड़ ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को फोन कर सीएम शिवराज सिंह चौहान की बात करवाई। इस दौरान फोन पर ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराज की जाहिर करते हुए, पुलिस पर हुई कार्रवाई को नाकाफी बताया, और बड़ी कार्रवाई करने की मांग की, जिसे सुनकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बजरंग दल हमारा परिवार है, नशे के खिलाफ अभियान में वह सरकार के साथ है, इसलिए मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications