Indore news: 3 अगस्त को इंदौर आएगी संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा, तैयारी पूरी
संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा 3 अगस्त को इंदौर आएगी। इंदौर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। फिलहाल, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यह यात्रा निकाली जा रही है, जहां अब जल्द ही यात्रा इंदौर में एंट्री करेगी।
यात्रा में विशिष्ट संत, जनप्रतिनिधिगण, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, जिला/जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं दल के सदस्य सहित जन समुदाय उपस्थित होंगे। समरसता यात्रा के समुचित संचालन, विभिन्न व्यवस्था के निर्वहन हेतु कई अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। अपर कलेक्टर सपना लोवंशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता यात्रा 3 अगस्त को इंदौर आएगी। इंदौर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा।

इस तरह निकाली जाएगी यात्रा
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संत शिरोमणि गुरूदेव रविदासजी की समरसता यात्रा पांच स्थानों यथा नीमच, मांडव जिला धार, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरौली से प्रारम्भ हुई है। मांडव से प्रारंभ हुई यात्रा इंदौर जिले में 03 अगस्त 2023 को सिमरोल से प्रवेश करेगी। जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार का कार्य देखेंगे। वे ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम की मिट्टी एवं नदियों के पानी का सांकेतिक संग्रहण की व्यवस्था भी करेंगे।
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
इसके साथ ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य आदि को भी जवाबदारी दी गई है। यात्रा के दौरान शासकीय निर्भय सिंह पटेल साइंस कॉलेज, शासकीय होलकर साइंस कॉलेज, शासकीय माता जीजाबाई कन्या महाविद्यालय, शासकीय श्री अटल बिहारी वाजपेई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सहित अन्य शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय-विद्यालयों की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ये भी पढ़े- Khargone news: स्टूडेंट्स को मिलेगी पसंद की स्कूटी, कुछ इस तरह पूरी करनी होगी प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications