Indore news: इंदौर से हरदा के लिए रवाना हुई समरसता यात्रा, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार

सागर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का भव्य मंदिर बनाया जायेगा। यात्रा प्रभारी सूरज केरो ने बताया कि, इस मंदिर निर्माण के निमित्त और सामाजिक समरसता बनाये रखने के उद्देश्य से निकाली जा रही समरसता यात्रा चार दिन इंदौर में रहने के पश्चात आज हरदा के लिये रवाना हुई।

इस यात्रा ने इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया। जगह-जगह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये। यात्रा और जनसंवाद कार्यक्रम को बेहतर प्रतिसाद मिला। इस यात्रा में समाज के हर जात, धर्म और वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। सभी ने मिलकर यात्रा का जगह-जगह भव्य और आत्मीय स्वागत किया।

Indore

रविदासमय हुआ इंदौर नगर

यात्रा के दौरान पूरे चार दिन इंदौर रविदास मय रहा। जिस मार्ग से यात्रा निकली वह पूरा मार्ग तथा क्षेत्र संत श्री रविदास जी के जयकारो से गुंजायमान हो गया। समाज के सभी वर्गों ने गांव-गांव से मिट्टी लाकर तथा स्थानीय नदियों या तालाबों आदि का पवित्र जल भेट कर मंदिर निर्माण में अपने सहभागिता दी। यात्रा में मुख्य रूप से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक महेन्द्र हार्डिया, यात्रा के प्रभारी सूरज केरो तथा गौरव रणदिवे मौजूद रहे। इसी तरह यात्रा में जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, तेजबहादुर सिंह, गोविंद मालू, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत शामिल हुए।

Recommended Video

    Indore news: इंदौर से हरदा के लिए रवाना हुई समरसता यात्रा, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार

    यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

    संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकली यात्रा सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बनी। इंदौर में यात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह ढोल-ताशों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा में भी निकाली गई। महिलाओं ने यात्रा मार्ग पर कई जगह रांगोलिया भी बनाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता यात्रा ने 03 अगस्त को इंदौर जिले के खण्डवा रोड स्थित ग्राम ग्वालूफाटा से प्रवेश किया था। इस यात्रा ने 03 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र डॉ. अंबेडकर नगर महू, 04 अगस्त को राऊ और विधानसभा क्षेत्र तथा विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 का भ्रमण करते हुये विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के हातोद पहुंची। हातोद में यात्रा ने रात्रि विश्राम किया।

    ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर को मिली सौगात, महापौर ने किया सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+