Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: इंदौर को मिली सौगात, महापौर ने किया सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर एवं अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव द्वारा एसजीएसआईटीएस के समीप शहर के आम नागरिकों हेतु सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर एआईसीटीएसएल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर आयुक्त मनोज पाठक एवं अन्य उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशन में इंदौर शहर में किया जा रहा है विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए आज महत्वपूर्ण दिवस है। इंदौर शहर में प्रदेश के पहले सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सौगात मिली है। इसी प्रकार से शहर की अन्य स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।

Indore

महापौर ने कही ये बात

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह सकारात्मक कदम है। जहां पर नागरिकों को अपनी ई बाइक के चार्जिंग हेतु स्टेशन उपलब्ध रहेंगे। विदित हो कि इनके माध्यम से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन एवं इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की चार्जिंग की जा सकती है। यहां पर स्लो चार्जर सिस्टम है। जिसके माध्यम से 3 घंटे में दुपहिया वाहन पूर्ण चार्ज हो सकता है। लगभग 4 यूनिट बिजली दुपहिया वाहन चार्ज होने में लेती है। प्रति यूनिट चार्जिग का शुल्क 15/- रु रहेगा। प्रत्येक स्लो चार्जिंग स्टेशन पर एक समय में छ: वाहन चार्ज हो सकेंगे, जिसको EVY एप गूगल प्ले स्टोर एवं आई.ओ.एस में डाउनलोड कर चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर उपयोग किया जा सकेगा। इसमें उपभोक्ता प्री-बुकिंग कर एवं प्री-पेड रिचार्ज कर चार्जिंग स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं।

चार्जिग स्टेशन प्रारंभ करने की घोषणा

इंदौर शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर के अंतर्गत 47 चिन्हित स्थानों पर ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने हेतु आम नागरिकों की सुविधा के लिए सोलर बेस इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाना है। 37 स्लो चार्जर व 10 फास्ट चार्जर लगाया जाना है। एक स्लो चार्जिग स्टेशन की लागत 15 लाख रु हैं। इस अवसर पर महापौर ने इसी माह स्नेहलता गंज पुल के समीप और गोकुलदास अस्पताल के सामने आम नागरिकों हेतु सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिग स्टेशन प्रारंभ करने की घोषणा भी की है।

ये भी पढ़े- Raksha bandhan 2023: भाई की कलाई पर बंधेगी केले के रेशे से बनी राखियाँ, बहनें तैयार कर रही रक्षा सूत्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+