Rudraksha Mahotsav में उमड़ा आस्था का सैलाब, Kubereshwar Dham आने वाले श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान
रुद्राक्ष वितरण शुरू किया गया, जो 24 घंटे जारी रहेगा। 7 दिन तक होने वाले रुद्राक्ष वितरण में लाखों श्रद्धालु रुद्राक्ष प्राप्त करेंगे। महोत्सव में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

Recommended Video

Mahashivratri से पहले सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण और रुद्राक्ष महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुका है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम आए हैं। जानकारी के मुताबिक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए 2 दिन पहले से ही लोगों के सीहोर आने का सिलसिला शुरू हो चुका था, जो निरंतर जारी है। 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु एक दिन पहले ही सीहोर पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं, जिस काउंटर से रुद्राक्ष वितरित किए जा रहे हैं, उस काउंटर के बाहर लंबी कतार लगी हुई नजर आ रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे से रुद्राक्ष वितरण शुरू किया गया, जो 24 घंटे जारी रहेगा। 7 दिन तक होने वाले रुद्राक्ष वितरण में लाखों श्रद्धालु रुद्राक्ष प्राप्त करेंगे। रुद्राक्ष महोत्सव में लगभग 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम
कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने दूर-दूर से श्रद्धालु सीहोर पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि, कुबेरेश्वर धाम से इछावर रोड तक लंबा जाम लगा नजर आ रहा है। उधर, सीहोर से इंदौर की तरफ जाने वाले हाईवे पर भी लगभग 10 किलोमीटर से ज्यादा का जाम नजर आ रहा है। इतना ही नहीं अत्यधिक भीड़ होने के कारण यहां फोन के नेटवर्क भी काम नहीं कर पा रहे। उधर, लगभग 15000 से ज्यादा लोग रुद्राक्ष महोत्सव में व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं, जहां लगभग 40 से ज्यादा काउंटर्स पर रुद्राक्ष वितरित किए जा रहे हैं। कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की व्यवस्था विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग संभाल रहे हैं।

श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान
कुबेरेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालु इस बात का ध्यान रखें की इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे पर सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, जहां इंदौर से भोपाल जाने वाले वाहनों को देवास से डायवर्ट किया गया है। उधर, कुबेरेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं प्रबंध समिति की ओर से की गई है। साथ ही कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बड़े-बड़े बनाए गए हैं। साथ ही भोजन और अन्य तरह की व्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं के लिए की गई हैं। समिति ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं से व्यवस्थाएं बनाए रखने का अनुरोध भी किया है।

रेलवे ने दी खुशखबरी
देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने सीहोर पहुंच रहे हैं, जहां श्रद्धालु सीहोर पहुंचने के लिए रेल, बस और निजी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। सीहोर में जारी रुद्राक्ष महोत्सव के चलते ट्रेन और बस की बुकिंग फुल नजर आ रही है, तो वहीं निजी वाहनों से सीहोर पहुंचने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती चली जा रही है। उधर, रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए ब्लॉक के कारण बंद की गई दो ट्रेनों का ब्लॉक निरस्त किया है, जहां अब यह दोनों ही ट्रेनिंग 15 से 25 फरवरी तक अपने समय पर स्टेशन पहुंचेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण और रुद्राक्ष महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुका है, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम आए हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain: शिव ज्योति अर्पणम् के लिए दुल्हन की तरह सजेगा शहर, चौक-चौराहों की बदलेगी तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications