Ujjain: शिव ज्योति अर्पणम् के लिए दुल्हन की तरह सजेगा शहर, चौक-चौराहों की बदलेगी तस्वीर
18 फरवरी को शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में 21 लाख दीयों का प्रज्वलन कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जायेगा। प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी लगाई जायेगी।

Recommended Video

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत धार्मिक नगरी उज्जैन में 21 लाख दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, जगदीश अग्रवाल, अशोक प्रजापत, अन्य गणमान्य नागरिक और विभिन्न समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधि और अध्यक्ष शामिल हुए।

दीपावली के समान मनाया उत्सव
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, महाशिवरात्रि पर्व बिल्कुल दीपावली के समान मनाया जायेगा। सभी वॉलेंटियर्स अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस बार विक्रमोत्सव भी 18 फरवरी से प्रारम्भ होने जा रहा है। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के माध्यम से हमारी संस्कृति की तरफ पूरे विश्व के लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। हमारा प्रयास है कि उज्जैन की ख्याति पूरे विश्व में हो और कोने-कोने से लोग यहां दर्शन के लिये आयें।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा
बैठक में जानकारी दी गई कि शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के प्रमुख घाटों को छह सेक्टर्स में बांटा गया है। साथ ही रामघाट को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में 21 लाख दीयों का प्रज्वलन कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जायेगा। प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी लगाई जायेगी। सबसे अधिक दीये रामघाट, दत्त अखाड़ा और भूखी माता घाट पर लगाये जायेंगे। इसमें 21 हजार वॉलेंटियर्स सहभागिता करेंगे। एक ब्लॉक में 225 दीये दो वॉलेंटियर द्वारा प्रज्वलित किये जायेंगे। इस प्रकार एक सब-सेक्टर में 40 से 50 ब्लॉक होंगे तथा 100 के लगभग वॉलेंटियर्स होंगे। प्रति सौ वॉलेंटियर्स पर दो सुपरवाइजर लगाये जायेंगे और प्रति एक हजार वॉलेंटियर्स पर एक कंट्रोल आफिसर नियुक्त किया जायेगा।

प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाए
उल्लेखनीय है कि शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के अन्तर्गत संकल्प-पत्र वितरित किये जायेंगे। इसमें घर-घर दीये जलाये जायेंगे। शहर के सभी प्रमुख चौराहों को स्थानीय वार्ड के पार्षद एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के सहयोग से विद्युत रोशनी से जगमग किया जायेगा। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, स्थानीय पार्षदों के वार्ड के तहत जो चौराहे आ रहे हैं, उसके सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और विद्युत साजसज्जा तथा दीये जलाने के लिये वे जिम्मेदारी लें। प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाये। अन्य शहरों से उज्जैन आने वाले मार्गों जैसे देवास रोड, इन्दौर रोड, आगर रोड पर भी आकर्षक सजावट की जाये तथा वहां शुभकामनाओं के बैनर लगवाये जायें। स्थानीय जनता अपने घरों की भी साजसज्जा करें तथा वहां भी दीये जलायें, विद्युत रोशनी करें। दीये जलाते हुए सेल्फी खिंचकर यूएमसी सेवा पर फोटोज अपलोड किये जायें।
ये भी पढ़े- मैं भी दीप जलाऊंगा, आप भी दीप जलाएं...शिव ज्योति अर्पणम से पहले CM Shivraj का संदेश












Click it and Unblock the Notifications