Indore News: महिलाओं के लिए लगने जा रहा रोजगार मेला, नौकरी का मिलेगा मौका

राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों में नौकरियां दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) नन्दा नगर, इंदौर में 25 जून 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

इस रोजगार मेले में प्रतिभाशाली महिलाओं के लिए अपने करियर को आगे बढ़ाने का शानदार अवसर है। कौशल के आधार पर केवल महिला उम्मीदवार इस जॉब के लिए आवेदन कर सकती है। इस मेले में ट्रेनिंग ऑफिसर, एसएमओ तथा क्वालिटी चेकर के पदों पर नियुक्ति होगी।

Indore

18 वर्ष से 35 वर्ष उम्र की महिलाएं शामिल हो सकती है। आवेदक के पास न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई तथा स्नातक पास अनिवार्य है। न्यू जील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड धार द्वारा एक हजार पदों पर तथा एमजी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हलोल वडोदरा द्वारा 150 पदों पर नियुक्ति दी जायेगी। एमजी मोटर कंपनी में पेंटिग ट्रेड के युवकों की भर्ती भी की जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जोनल टीपीओ मीना लोहिया के मोबाइल नम्बर 9425090444 तथा ‍विपिन पुरोहित के मोबाइल नम्बर 8770358425 पर संपर्क किया जा सकता है।

MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों में नौकरियां दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में कब तक आएगा मानसून, नई तारीख आई सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+