Indore Weather: इंदौर में कब तक आएगा मानसून, नई तारीख आई सामने
Indore Weather: मध्य प्रदेश में अब तक मानसून की आमद नहीं हुई है। यही कारण है कि, मानसून की धीमी रफ्तार अब लोगों को परेशान कर रही है। इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून का इंतजार किया जा रहा है, जहां भोपाल और आसपास के शहरों में हो रही भारी बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसून कब तक आएगा, इसे लेकर कयास लगाया जा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अपना असर दिख रहा है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे मानसून मध्य प्रदेश की और आगे बढ़ेगा। वहीं इंदौर में मानसून की आमद 23 जून तक होने की संभावना जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार जारी है, जहां मानसून के इंतजार के बीच प्री मानसून एक्टिविटी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपना असर दिख रही है। मध्य प्रदेश आ रहे मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ रहे मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने में कुछ दिनों का इंतजार है।
मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा मानसून फिलहाल महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अपना असर दिखा रहा है, जहां दोनों ही राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं अब आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून आगे पड़ेगा, जहां 20 जून के आसपास मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार जारी है, जहां अब मानसून की आमद में हो रही देरी को लेकर लगातार अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में मानसून आने में दो से तीन दिन का वक्त और लग सकता है, जिसके पीछे का कारण मानसून की रफ्तार धीमी होने और मानसून का एक ही स्थान पर ज्यादा वक्त तक ठहराव होना बताया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्यप्रदेश आ रहे मानसून की गति धीमी हुई है, इतना ही नहीं मानसून के लिए जिम्मेदार सिस्टम भी ठहरा हुआ है, जिसके चलते अब मानसून दो से तीन दिन की देरी के बाद मध्यप्रदेश पहुंचेगा। वहीं मध्यप्रदेश पहुंचते ही मानसून अपना दम दिखाएगा और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश कराएगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: कहां तक पहुंचा मानसून, किस दिन से होगी झमाझम बारिश, जानिए












Click it and Unblock the Notifications