Indore में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी होगा सपना पूरा
आईटीआई के माध्यम से भी युवाओं को प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करा जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

मध्यप्रदेश में अब युवाओं को रोजगार देने के लिए अलग-अलग तरह की पहल की जा रही है, जहां इसके मद्देनजर अलग-अलग शहरों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। वहीं आईटीआई के माध्यम से भी युवाओं को प्रदेश में रोजगार उपलब्ध करा जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आईटीआई इंदौर में लगने वाला रोजगार मेला 17 मई को आयोजित किया जाएगा, जहां प्लेसमेंट ड्राइव के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
आईटीआई इंदौर में रोजगार मेला
शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में 17 मई, 2023 को प्रात: 10 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में भोपाल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड इंदौर द्वारा बेरोजगार पुरुष उम्मीदवारों का नौकरी के लिए चयन किया जाएगा। इस मेले में आई.टी.आई ट्रेड (डीजल मैकेनिक, मोटर्स मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, ऑटो बॉडी रिपेयरिंग, ट्रेक्टर मैकेनिक) से उत्तीर्ण आवेदकों का चयन होगा। आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष होना जरूरी है। प्रशिक्षण के लिए कुल 30 पद उपलब्ध हैं । चयनित युवाओं को शुरूआती 6 महीने में 8 हजार रूपए प्रतिमाह तथा उसके पश्चात 12 हजार रूपए प्रति माह का वेतन मिलेगा।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore में महिलाओं ने थामी तलवार और लाठियां, मल्टीप्लेक्स पहुंचकर देखी 'द केरला स्टोरी' फिल्म












Click it and Unblock the Notifications