Indore News: इंदौर में बिजनेसमैन और उनके परिजनों से चाकू की नोक पर लूट, बदमाश फरार, CCTV हुए कैद

MP News: मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में कमिशनर सिस्टम के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा घटना में शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक बिजनेसमैन और उनके परिवार के सदस्यों से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

यह घटना आरएस भंडारी मार्ग पर हुई, जहां एक बिजनेसमैन कमलेश अग्रवाल और उनके रिश्तेदारों को बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया और फिर फरार हो गए।

Robbery from businessman and his family in Indore miscreant absconding caught on CCTV

चाकू की नोक पर सोने के आभूषण लूटे गए

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कमलेश अग्रवाल और उनके परिजन अपनी गाड़ियां पार्किंग से निकाल रहे थे, तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और उनके पास पहुंच गए। बदमाशों ने सबसे पहले कमलेश अग्रवाल से तीन सोने की चेन लूटी, जबकि उनके भतीजे दिशंक अग्रवाल से दो चेन और कड़ा छीना। इसके अलावा, पिंकेश शाह से 18 से 23 ग्राम सोने की चेन और नीलेश से भी आभूषण लूटे गए। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बड़ी आसानी से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि लूट की वारदात चाकू की नोक पर की गई, और बदमाशों ने फरियादियों को गले मिलकर साइड में ले जाकर लूट की। पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ है, जिसमें बदमाश बाइक पर फरार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के अनुसार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और लगभग 25 लाख रुपये के आभूषण लूटे हैं।

Robbery from businessman and his family in Indore miscreant absconding caught on CCTV

बदमाशों की पहचान और फरारी की दिशा

पुलिस ने जांच में पाया कि बदमाश संभवतः इंदौर के बाहर के हो सकते हैं, क्योंकि उनका पहनावा और बातचीत के तरीके से ऐसा आभास हो रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश भोपाल की ओर भागे हैं। पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए नाकेबंदी भी कर दी है।

कमिशनर सिस्टम के बावजूद बढ़ती अपराध की घटनाएं

कमिशनर सिस्टम लागू होने के बावजूद शहर में बढ़ती अपराध की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं। इंदौर में इस तरह की लूटपाट की वारदात से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। पुलिस के लिए यह चुनौती है कि वह जल्द से जल्द इन बदमाशों को पकड़कर न्याय दिलवाए, ताकि नागरिकों का विश्वास पुनः सुरक्षा व्यवस्था में बना रहे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक विशेष टीम गठित की है, जो बदमाशों का पीछा कर रही है और जल्द ही इस वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+