Indore News: घर का काम नहीं करती थी पत्नी, पति ने दी दर्दनाक सजा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां शराबी पति ने अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। शराबी पति अपनी पत्नी के घर में काम नहीं करने से नाराज था, जिसके चलते उसने इस तरह का कदम उठाया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं शराबी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जहां पुलिस अब पति से पूछताछ कर रही है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, जहां शराबी पति अक्सर शराब पीकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। वहीं एक शराब पीकर पति जब घर पहुंचा, तो उसने पत्नी से घर में काम नहीं करने का कारण पूछा, जहां पत्नी की तरफ से जवाब नहीं मिलने पर पति को इतना गुस्सा आया कि, उसने पत्नी का गला रेत दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जहां शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में पति पहले गुमराह करता रहा, लेकिन वही फिर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पति और पत्नी के बीच होता था विवाद
जानकारी के मुताबिक पति की हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह अक्सर पत्नी से विवाद किया करता था। आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी पति नशे का आदि है, जहां वह अक्सर शराब पीकर पत्नी से विवाद करता था। वहीं घर में अक्सर काम ना करने की बात पर विवाद होता था, जहां हत्या से पहले भी इसी तरह के विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ पुलिस का एक्शन, शिकायत करने वालों के चेहरे खिले












Click it and Unblock the Notifications