MP: बहन के लिए गिफ्ट लेने निकले भाई को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर, 10 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे, जहां इन सड़क हादसों में अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं एक ऐसा ही सड़क हादसा मंगलवार के दिन तेजाजी नगर में हुआ, जिसमें टैंकर को ओवरटेक करने के बाद बाइक सवार के सामने वाहन आ गया, जिससे बचने के लिए बाइक सवार ने जैसे ही ब्रेक लगाया, वैसे ही टैंकर बाइक सवार पर चढ़ गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया, तो वहीं इस हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

indore

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, तेजाजी नगर रोड पर एक टाउनशिप के सामने बाइक सवार को टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। युवक पुनासा ग्राम का रहने वाला था, जहां वह इंदौर अपनी बहन के लिए गिफ्ट लेने आया था, इस बीच तेजाजी नगर रोड पर यह हादसा हो गया, और युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

बहन के लिए लेने आ रहा था गिफ्ट

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बहन से बहुत प्यार करता था। यही कारण था कि, रक्षाबंधन पर्व पर वह अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहता था, जहां वह गिफ्ट लेने के लिए इंदौर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसे के बाद जब युवक का शव घर पहुंचा, तो बहन ने अर्थी पर राखी बांधी। इस दौरान पूरा परिवार बार-बार युवक को याद कर आंसू बहा रहा था। बताया जाता है कि, बहन की पढ़ाई के लिए युवक ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

लगातार हो रहे सड़क हादसे

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+