Indore news: राजस्व वसूली के लिए नगर निगम का खास प्लान तैयार, इस योजना पर होगा काम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा राजस्व विभाग की सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त अभिषेक गेहलोत, उपायुक्त लता अग्रवाल, समस्त सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा राजस्व वसूली की सपंतिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क व अन्य करो की झोनवार/वार्डवार समीक्षा की गई। आयुक्त द्वारा राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा के दौरान वसूली कार्य में कमी नही आये, इसलिये संबंधितो को प्रति शनिवार व रविवार अवकाश के दिन भी झोन/वार्डवार राजस्व वसूली शिविर लगाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में दिए ये निर्देश
इसके साथ ही करदाताओं को डबल खाते व खातो में अन्य कमियां के कारण अक्सर परेशानी व असुविधा होती है, इसको दृष्टिगत रखते हुए राजस्व खातो में सुधार हेतु निगम मुख्यालय व समस्त झोनल कार्यालयो में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही राजस्व वसूली में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर झोन 07 सहायक राजस्व अधिकारी झोन अबीर रेवाल, झोन 08 अभय त्रिपाठी, झोन 01 मनीष हरियाले को आगामी में पुरूस्कृत किया जावेगा। आयुक्त द्वारा राजस्व समीक्षा के दौरान समस्त सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को राजस्व से संबंधित समयावधि प्रकरणो को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
इस तरह होगी राजस्व वसूली
निगम के बडे बकायादारो से राजस्व वसूली हेतु व्यक्तिगत मिलकर, बकाया राशि जमा करने के लिये प्रेरित करने के भी निर्देश दिये गये। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान व्यवसायिक लायसेंस की वसूली तथा लायसेंस नवीनीकरण के संबंध में कमी होने पर व्यवसायिक क्षेत्रो में लायसेंस शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। शिविर लगाने के 2 दिन पूर्व उक्त क्षेत्र में व्यवसाईयों को शिविर की जानकारी हो, साथ ही इस हेतु क्षेत्र मे अलाउंसमेंट कराने के निर्देश भी दिये गये। इसके साथ ही निगम की दुकानो की किराया राशि वसूली की समीक्षा के दौरान वसूली कम होने पर किरायादारो को नोटिस जारी करते हुए, बकाया किराया राशि वसूली के निर्देश दिये। यदि निगम दुकानो के किराया राशि जमा नही की जाती है तो दुकानो को सील करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही मार्केट व व्यवसायिक संघो को लायसेंस बनाने के लिये बैठक करने के भी निर्देश दिये गये। आयुक्त द्वारा बैठक में शहर में विभिन्न स्थानो पर निगम की भूमि पर लगने वाले मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है, इस मेले व प्रदर्शनी लगाने वालो से नियमानुसार शुल्क राशि वसूल की जाने के संबंध में भी निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Mahakal lok के दूसरे चरण का काम जल्द होगा पूरा, जो ठेकेदार पिछड़ेंगे, उन पर पैनल्टी लगेगी
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications