Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video : खेत में एक साथ दिखे 5 अजगर, रेस्क्यू में छुटे स्नेक सेवर के पसीने

विदिशा जिले के सिंरोज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने अपने खेत में बड़ा सा अजगर दिखाई देने की सूचना वन विभाग के अमले और स्कैन सेवर को दी.

indore

Recommended Video

    शिकार की तलाश में बैठा था अजगरों का झुंड और फिर जो हुआ...

    प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदिक स्थित विदिशा जिले के सिंरोज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने अपने खेत में बड़ा सा अजगर दिखाई देने की सूचना वन विभाग के अमले और स्कैन सेवर को दी, सूचना मिलने ही वन विभाग की टीम के साथ स्नैक सेवर मौके पर पहुंचे, तो खेत में मिली सुरंग की खुदाई शुरू की गई, खुदाई करने के बाद पता चला की सुरंग में एक नहीं बल्कि पूरे 5 अजगर हैं, जिसके बाद लगभग 15 फीट तक खुदाई कि गई और सभी अजगरों को बाहर निकालकर उनका रेस्क्यू किया गया.

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    दअरसल, विदिशा के सिरोंज में ग्राम मूडरा गांव में एक किसान को अपने खेत में बड़ा सा अजगर दिखाई दिया, तभी अजगर दिखने पर घबराए किसान ने स्नैक सेवर और वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे स्नैक सेवर ने खेत में बनी एक सुरंग को खोदना शुरू किया, जिसमें पहले एक-एक कर 2 अजगर सांपो को रेस्क्यू किया. इसके बाद जब गड्डे को खोदा तो वहां 15 फीट के 3 अजगर और बैठे दिखे, स्नैक सेवर ने उनका भी सुरक्षित रेस्क्यू किया. स्नैक सेवर ने इन पांच सांपों का रेस्क्यू लगभग 3 घंटों की कड़ी मशक्कत से किया है. इस के बाद वन विभाग द्वारा पंचनामा बनाकर अलग-अलग जंगलों में सांपों को छोड़ा गया.

    कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

    कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

    स्नेक सेवर ने बताया कि, मूडरा गांव से अजगर पकड़े हैं, पांचों एक ही जगह पर थे, हमारे पास कॉल आया था, जिसके बाद हमने वन विभाग को इसकी सूचना दी, वन विभाग द्वारा गाड़ी भेजी गई, जिसमें हम मौक पर पहुंचे, काफी मशक्कत के बाद हमने पांचों अजगरों को पकड़ा, पाईथन प्रजाति के ये अजगर हैं. इन्हें पकड़ने में लगभग 3 घंटे का समय लगा है, इस दौरान ग्रामीणों ने हमारी कोई मदद नहीं की, अब इन अजगरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है.

    पहली बार सामने आया मामला

    पहली बार सामने आया मामला

    इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से एक साथ कई सांप निकलने के घटनाक्रम सामने आ चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ एक ही स्थान से 5 अजगरों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं पांचों अजगरों के रेस्क्यू के बाद अब ग्रामीण किसान ने राहत की सांस ली है, वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में हड़कंप का माहौल बन गया था, अजगरों के रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इक्ट्ठे हो गए थे, जहां सभी रेस्क्यू ऑपरेशन को देखना चाहते थे. वहीं इस दौरान अजगरों को रेस्क्यू करने आए युवक लगातार कड़ी मशक्कत कर अजगरों का रेस्क्यू ऑपरेशन करते नजर आए.

    घने जंगलों में पाया जाता है

    घने जंगलों में पाया जाता है

    अजगर यानि पाइथन एक विशालकाय सांप होता है, जो एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाया जाता है. अजगर विष रहित होता है, और घने जंगलों में पाया जाता है, साथ ही यह सुरंग बनाकर रहता है, और जंगलों में पाए जाने वाले छोटे - छोटे जीव-जंतुओं को अपना शिकार बनाता है. अजगर के पसंदीदा शिकारों में चूहे, मेंढ़क, खरगोश और मुर्गियां होती हैं. भारत में अजगर की कई अलग-अलग प्रजातियां पाई जाति हैं.

    ये भी पढ़े- Weather update : बादल छटते ही सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, मालवा-निमाड़ में ठंड का कहर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+