Weather update : बादल छटते ही सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, मालवा-निमाड़ में ठंड का कहर
लगातार बढ़ती सर्द हवाओं की रफ्तार के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, तो वहीं ठंड भी महसूस की जा रही है। वहीं अब लगातार बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है, जहां बादल छटने के बाद और कोहरा हटने के बाद अब सर्द हवाओं ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है, लगातार बढ़ती सर्द हवाओं की रफ्तार के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, तो वहीं ठंड भी महसूस की जा रही है। वहीं अब लगातार बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही लगातार बढ़ती ठंड के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। धार्मिक नगरी उज्जैन में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी स्कूलों की छुट्टी रखी गई है, ताकि बच्चों को सर्द हवाओं का सामना ना करना पड़े।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार से आसमान साफ रहेगा, जहां धूप खिलेगी तो वहीं ठंड में कमी आने की संभावना है। आसमान साफ होने के चलते सर्द हवाएं भी रफ्तार पकड़ेगी, जिससे तापमान में सुधार होगा, और दिन में ठंड महसूस होगी रात में तापमान में कमी आने की संभावना है, जहां तापमान 11 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम बिगड़ नजर आया, जहां शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश का दौर भी देखने मिला।

सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ी
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। शुक्रवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों से बूंदाबांदी की खबरें भी निकलकर सामने आई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले एक-दो दिन होता किसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
ये भी पढ़े- Mahashivratri 2023 की तैयारी, बंद रहेगी Mahakal दर्शन की ये व्यवस्था
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications