Indore news: गांव में घुसे तेंदुए ने किया पशुओं का शिकार, कुछ इस तरह चला रेस्क्यू ऑपरेशन
इंदौर के पास महू अन्तर्गत ग्राम घोडाखुर्द में ग्रामीण के घर में तेंदुआ घुस जाने पर वन विभाग की टीम द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया, तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ दिया गया है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास वन परिक्षेत्र महू अन्तर्गत ग्राम घोडाखुर्द में ग्रामीण के घर में तेन्दुआ घुस जाने पर वन विभाग की टीम द्वारा सफलतापूर्वक तेन्दुए का रेस्क्यू किया गया, तथा उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा गया। वन मंडलाधिकारी वन मंडल, इंदौर ने बताया कि गत शनिवार को प्रातः वन परिक्षेत्र महूँ में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम घोडाखुर्द में ग्रामीण के घर में तेन्दुआ घुसा हुआ है, जिस पर तुरंत रालामंडल रिजनल रेस्क्यु दल को सूचित कर परिक्षेत्र महूँ का स्टाफ मौका स्थल पर पहुंचा।
कुछ इस तरह किया रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक मौके पर ग्रामीणों की संख्या अत्यधिक होने पर स्थानीय पुलिस की सहायता से तेन्दुए को जंगल की ओर जाने हेतु निकल जाने हेतु रास्ता बनाया गया, किंतु काफी देर तक तेन्दुए के नहीं निकलने पर लगभग 12 बजे के पश्चात् मौके पर उपस्थित वेटनरी डॉक्टर की देखरेख में तेन्दुए को ट्रैकूलाईज किया गया।ट्रैकूलाईज करने के बाद तेन्दुए को सुरक्षित बाहर निकालकर वेटनरी कॉलेज महू लाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। तेन्दुए के स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ्य पाये जाने पर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
सफलतापूर्वक हुआ तेंदुए का रेस्क्यू
वन मंडलाधिकारी ने बताया कि, तेन्दुआ द्वारा ग्रामीण के बाड़े में उपस्थित बकरियों एवं एक भैंस के बछड़े को क्षति पहुंचाई गई है, किसी मनुष्य को कोई क्षति नही पहुंचाई गई है। तेन्दुए द्वारा की गई पशुहानि पर संबंधित ग्रामीण को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इससे पहले भी महू के आसपास जंगलों में तेंदुए की दहशत दिखाई दे चुकी है, जहां अब एक बार फिर महू में तेंदुए ने अपनी दस्तक दी है। तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पुनः जंगल में छोड़ दिया है। बताया जाता है कि, महू से लगे जंगल से तेंदुए बार-बार ग्रामीण इलाकों में आ जाते हैं, जहां खाने-पीने की तलाश में तेंदुए ग्रामीण इलाकों में आते हैं, वहीं तेंदुए ग्रामीण इलाके में आते हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार डर का वातावरण देखने मिलता है।
ये भी पढ़े- Video: बेहद खास है बंदर और कुत्ते का याराना, देखिए अजब दोस्ती का गजब नजारा












Click it and Unblock the Notifications