Video: बेहद खास है बंदर और कुत्ते का याराना, देखिए अजब दोस्ती का गजब नजारा
इन दिनों सोशल मीडिया पर बंदर और कुत्ते की दोस्ती का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग ना सिर्फ इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, बल्कि बंदर और कुत्ते की दोस्ती को लेकर अलग-अलग तरह की कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने मिलती हैं, जिन पर भरोसा करना बेहद ही मुश्किल होता है, लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते और बंदर की बेहद खास दोस्ती देखने मिल रही है। वायरल वीडियो खरगोन शहर का बताया जा रहा है, जिसमें एक कुत्ता और बंदर रोजाना सुबह मस्ती करते दिखाई देते हैं, जहां मॉर्निंग वॉक करने वाले कुछ लोगों ने कुत्ते और बंदर की दोस्ती का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं
आमतौर पर बंदर और कुत्ते की दोस्ती ज्यादा देखने नहीं मिलती हैं, लेकिन इन दिनों मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों को इनकी दोस्ती बहुत ही रोमांचकारी नजर आती है। शहर में बंदर और कुत्ते की दोस्ती की तस्वीर का विडियो चर्चा में है, और इनकी दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। अक्सर लोगों ने बंदर और कुत्ते को एक साथ फिल्मों में ही अच्छा किरदार करते देखा है, लेकिन अब यही नजारा खरगोन में भी देखने मिल रहा है। कुत्ते और बंदर की दोस्ती कैमरे में कैद करने वाले लोगों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पुराने कलेक्टर ऑफिस में कुछ दिन पहले बंदर और कुत्ते को मस्ती करते हुए देखा। ये दोस्ती ऐसी है की बंदर कुत्ते के बिना नहीं रहता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।
बंदर और कुत्ते की दोस्ती का नजारा
रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों की माने तो बंदर और कुत्ते की दोस्ती का ये नजारा अक्सर यहां देखने मिलता है, जहां आमतौर पर बंदर और कुत्ता आपस में ना सिर्फ मस्ती करते हैं, बल्कि अब तो इन दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना भी मुश्किल हैं। उधर, सोशल मीडिया पर बंदर और कुत्ते की दोस्ती का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग ना सिर्फ इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, बल्कि बंदर और कुत्ते की दोस्ती को लेकर अलग-अलग तरह की कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों को बंदर और कुत्ते की दोस्ती खूब पसंद आ रही है। वहीं जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे लोग बंदर और कुत्ते की दोस्ती का नजारा देखने भी पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़े- Video: Pradeep Mishra की कथा में जगह के लिए भिड़ी महिलाएं, जमकर हुई मारपीट












Click it and Unblock the Notifications