Khandwa : बेरोजगार अक्षय को ब्रेनवॉश कर फहीम बनाया, अब गंगाजल पीकर की घर वापसी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा से धर्म परिवर्तन का एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जिसने सभी को हिला दिया। दरअसल, खंडवा जिले में हिंदू युवक को मुस्लिम बनाने का मामला निकलकर सामने आया है, जहां धर्म परिवर्तन के लगभग 5 महीने बाद युवक थाने पहुंचा, और मस्जिद के आलिम की शिकायत की, युवक ने बताया कि, जब वह बेरोजगार था, तब आलिम ने ब्रेनवाश कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद अक्षय गौड़ नामक युवक मोहम्मद फहीम बन गया। वहीं इसके बाद अब युवक के परिजनों और दोस्तों के लगातार समझाने पर वह एक बार फिर गंगा जल पीकर हिंदू बन चुका है, जहां अब एक बार फिर फहीम धर्म बदलकर अक्षय बन चुका है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पीड़ित युवक ने बताया कि, वह आलिम की बातों में आ गया था, जिसके चलते नमाज पढ़ने के साथ ही इस्लाम के अन्य तौर-तरीके भी अपनाने लगा था। यह पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब अक्षय से फहीम बने युवक ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस डाला, स्टेटस देखते ही पीड़ित के दोस्तों और परिजनों को इस बात का पता चला, जहां पीड़ित के दोस्तों और परिजनों ने पीड़ित को समझाया जिसके बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, और एक बार फिर उसने हिंदू धर्म अपना लिया। उधर, पीड़ित अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंचा है, जहां उसने मस्जिद के इमाम और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लगातार सामने आ रहे मामले

खंडवा समेत अन्य जिलों से लगातार इस तरह के धर्म परिवर्तन संबंधित मामले सामने आ रहे हैं तो वही है एक बार फिर अक्षय के फहीम बनने का मामला सामने आया है जहां अब एक बार फिर हिंदू धर्म अपनाते हुए पीड़ित फहीम से अक्षय बन गया है अक्षय नहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है वही जब वह बेरोजगार था उसी समय मस्जिद के आलिम उसे मिले और परेशानी जानने की कोशिश करते हुए उसका ब्रेनवाश कर दिया जिसके बाद युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया वही जब इस बात की जानकारी युवक के दोस्तों और परिजनों को लगी तब उन्होंने युवक को समझाया, जिसके बाद अब एक बार फिर युवक की ओर से गंगाजल पीकर हिंदू धर्म अपना लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+