Indore News: 'आप किस मेरिट से विपक्ष के नेता बने...', राहुल गांधी से किसने पूछा ये सवाल

भारत इस पूरी दुनिया में इकोनॉमी स्टेबिलिटी का एक बहुत बड़ा प्रखर देश बन रहा है। इस बार के बजट में टॉय इंडस्ट्रीज, फुटवेयर इंडस्ट्रीज, किसानों के लिए, दाल के लिए, जो 100 इंस्पायरेशनल डिस्ट्रिक्ट में खेती को विशेष तौर से प्रोत्साहित किया गया है। बजट में एमएसएमई के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, देश में 36 करोड़ एमएसएमई है, उनमें से 1 करोड़ रजिस्टर्ड है, उनके लिए विशेष योजना इस बजट में शामिल की गई है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू , प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, नरेंद्र सलूजा, नगर मीडिया प्रभारी रितेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल, सहमीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी भी उपस्थित थे।

Indore

प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का फिर एक ज्ञान भरा वक्तव्य आया है। उन्होंने कहा कि इस देश में मेरिट नाम की कोई चीज सही काम नहीं करती। मुझे उनसे सवाल पूछना है कि आप किस मेरिट से विपक्ष के नेता बने है, अपना मेरिट तो बता दीजिए ? आप किसी मेरिट से बने होते तो मेरिट के विषय में सवाल नहीं करते। मेरिट के नियमों की सरासर अवहेलना की गई है, क्योंकि खुद की नियुक्ति बिना मेरिट के हुई है। संसद के पिछ्ले सत्र में उन्होंने विवादित टिप्पणी की जिस पर मेरी काफी बहस हुई, उन्होंने कहा कि 6-7 साल में व्यक्ति युवा हो जाता है, मैंने कहा कि उन्होंने युवा की नई परिभाषा दी है। फिर कहा कि तपस्या करने से शरीर में गर्मी आती है। अरे राहुल जी हमारे देश में हजारों लाखों ऋषि मुनियों हिमालय की कंदराओं में आध्यात्मिक ज्ञान और चेतना के लिए तपस्या करते हैं। इस तरह की बातें कहना, जिसका कोई मतलब नहीं है। मैं आज फिर कह रहा हूं, राहुल गांधी होम वर्क नहीं करते, उनको कौन पढ़ाता है उनका ट्यूटर बदलना चाहिए, जो भारत की सही जानकारी उन्हें दे या फिर वह घोर माओवादियों के प्रभाव में है।

उन्होंने कहा कि, एक और राष्ट्रीय विषय है, कर्नाटक सरकार ने 4 प्रतिशत आरक्षण किया है, मुस्लिम के लिए पिछड़ा वर्ग का हक मारा गया है। आप उपासना पद्धति के आधार पर रिजर्वेशन नहीं कर सकते आप ग्रेडिंयन के आधार पर रिजर्वेशन नहीं कर सकते, ये सुप्रिम कोर्ट ने बार बार कहा है। ये भारत के संविधान में भी निषेध है। वोट बैंक के लिए कहा तक जाएंगे आप ? वोट बैंक की लालसा कहा तक जाएगी? आज कॉंग्रेस पार्टी कहा सिमट गई और हम कहा पहुंच गए। फिर क्या शाह बानो, क्या तीन तलाक, कॉंग्रेस वही खड़ी है। लगता है कॉंग्रेस अपना वज़ूद कम्प्लीट खत्म करेगी क्या?।

उन्होंने कहा कि, योगी जी ने एक निर्णय लिया है, कि आगरा में औरंगजेब के किले, जहाँ शिवाजी को कैद करके रखा था उसके सामने शिवाजी के सम्मान में बहुत बड़ा स्मारक बनाया जाएगा और महाराष्ट्र सरकार बनाएगी, शिवाजी और औरंगजेब दो व्यक्तित्त्व है भारत के इतिहास में, उन्होंने पूछा किसकी विरासत लेना चाहते है ? औरंगजेब भारत की विरासत नहीं हो सकते, जब भी भारत की विरासत होंगे तो शिवाजी होंगे। यह स्पष्ट होना चाहिए कि औरंगजेब कभी भी भारत की विरासत नहीं होंगे।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चर्चा के दौरान कहा कि, मध्य-प्रदेश का बजट सर्वागीण विकास का बजट है। गत वर्ष की तुलना में इस बार दोगुना बजट बढ़ाया गया है। हर क्षेत्र चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, चाहे इन्फ्रास्ट्रक्चर हो, हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण का चिंतन कर प्रावधान किया गया है विशेषकर यह वर्ष रोजगार और इंडस्ट्रीज के लिए समर्पित वर्ष के रूप में है। उन्होंने कहा कि मुझे य़ह कहते हुए गर्व है कि हमारे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव और जीआईएस के माध्यम से लगभग 30 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए है। इसके क्रियान्वयन के लिए हम संकल्पबद्ध है। इसमें 20 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार की संभावना है। इन सारी संभावनाओं को जमीन पर उतारकर मध्य-प्रदेश के विकास में, मप्र की जीडीपी में वृद्धि करेंगे। मध्य-प्रदेश के विकास में यह बजट कारगर सिद्ध होगा।

ये भी पढ़े- Indore News: 'दुख में शामिल नहीं तो उत्सव कैसे मनाऊं...', CM ने क्यों कही ये बात, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+