Rau Election Result 2023: कांग्रेस से कद्दावर नेता जीतू पटवारी चुनाव हारे, BJP के मधु वर्मा को मिली जीत
MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर थम चुका है, जहां सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में मतगणना थम चुकी है। शहर के नेहरू स्टेडियम में मतों की गणना की जा रही थी, जहां एमपी की प्रमुख हॉट सीट में शामिल जिले की राऊ विधानसभा में मतगणना का काम थम चुका है। राऊ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी को हार मिली है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है.
कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

विधानसभा क्षेत्र राऊ में कुल 355844 मतदाता हैं, इनमें 179693 पुरूष, 176147 महिला तथा 4 थर्डजेंडर मतदाता शामिल हैं। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के जीतू पटवारी विधायक हैं, जहां से BJP ने मधु वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। राऊ विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। राऊ विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। राऊ विधानसभा को बीजेपी का गढ़ माना जाता था, लेकिन अबकी बार बीजेपी इस गढ़ को भेदने में कामयाब हुई है, जहां बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने चुनाव में जीत हासिल की है.
ये भी पढ़े- Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: CM शिवराज सिंह चौहान बुधनी में आगे चल रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications