MP: चूहों ने किया पुलिस को परेशान, थाने में रखी विसरा रिपोर्ट का किया बुरा हाल
चूहों ने विजय नगर थाने में रखी विसरा रिपोर्ट को कतर दिया, जिससे लगभग 8 से 10 विसरा रिपोर्ट को नुकसान पहुंचा है। इस मामले के सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अनोखा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, शहर में पिछले दिनों में चूहों का आतंक निकलकर सामने आया था, जहां एक बार फिर चूहों ने विजय नगर थाने में रखी विसरा रिपोर्ट को कतर दिया, जिससे लगभग 8 से 10 विसरा रिपोर्ट को नुकसान पहुंचा है। इस मामले के सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं ना हो इसे लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है। इससे पहले चूहों का आतंक शहर के एमवाय अस्पताल से भी निकल कर सामने आया था।

ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चूहों का आतंक एक बार फिर सामने आ रहा है, जहां पिछले दिनों शहर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय हॉस्पिटल में करोड़ो रुपए खर्च कर चूहों के आतंक को समाप्त किया गया, तो वहीं अब इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चूहों का आतंक निकलकर सामने आ रहा है, जहां इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चूहों ने थानों के कई रिकॉर्ड को पूरी तरह से नष्ट कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच के निर्देश दिए
दरअसल, यह पूरा मामला शहर के विजय नगर थाने का है। विजयनगर थाने पर तकरीबन 8 से 10 विसरा रिपोर्ट को चूहों ने अपना निवाला बना लिया, जहां चूहों ने इन रिपोर्ट को कतर कर खत्म कर दिया है, जब इस पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची, तो डीसीपी ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल के लिए टीम को गठित किया। वहीं अब अधिकारियों की टीम मामले की जांच कर रही है। डीसीपी संपत उपाध्याय का कहना है कि, पूरे मामले में एसीपी विजय नगर को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वह विभिन्न तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है।

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों का कहना है की, प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी मिली है कि, विजय नगर थाने के माल खाने में रखे विसरा रिपोर्ट को चूहों ने खत्म कर दिया है, चुकी माल खाना एक ऐसी जगह है जहां पर चूहों को जाने से रोका नहीं जा सकता है, और संभवत चूहों ने इस तरह की हरकत को अंजाम दे दिया है। फिलहाल, एसीपी स्तर के अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे है, और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में जिसकी भी गलती सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चूहों का आतंक एक बार फिर सामने आ रहा है।
ये भी पढ़े- Indore Zoo में नए मेहमानों की एंट्री, दर्शकों को जल्द देखने मिलेगा एनाकोंडा












Click it and Unblock the Notifications