Indore Zoo में नए मेहमानों की एंट्री, दर्शकों को जल्द देखने मिलेगा एनाकोंडा
हाल ही में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पैराडाइज एवरी बेंगलुरु से इंदौर जू को एनाकोंडा के साथ-साथ अन्य रेप्टाइल्स और बर्ड्स व मैमल्स के 15 प्रजाति के 42 एनिमल्स प्राप्त हुए, जिनका निरीक्षण किया गया.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों चिड़ियाघर को विकसित करने और अलग-अलग तरह के जीवों की संख्या बढ़ाने की प्रकिया को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके तहत एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के जरीए देश के अलग-अलग चिड़ियाघरों से इंदौर चिड़ियाघर में जीवों को लाने का काम भी जारी है. हाल ही में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पैराडाइज एवरी बेंगलुरु से इंदौर जू को एनाकोंडा के साथ-साथ अन्य रेप्टाइल्स और बर्ड्स व मैमल्स के 15 प्रजाति के 42 एनिमल्स प्राप्त हुए, जिनका निरीक्षण किया गया.

इन जीवों को लाया गया
इंदौर स्थित चिड़ियाघर के कायाकल्प के बाद यहां ऐसे जीवों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की विशेष रूचि रहती है. यही कारण है की, चिड़ियाघर में लगातार जीवों की संख्या में वृद्धि की जा रही है. वहीं इसी के अंतर्गत एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पैराडाइज एवरी बेंगलुरु से इंदौर जू को एनाकोंडा के साथ-साथ अन्य रेप्टाइल्स और बर्ड्स व मैमल्स के 15 प्रजाति के 42 एनिमल्स प्राप्त हुए है. इससे पहले भी एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अलग-अलग जीवों को इंदौर चिड़ियाघर में लाया गया है. वहीं नई प्रजाति के जीवों के आने से अब इंदौर चिड़ियाघर में दर्शकों की संख्या बढ़ती चली जा रही है.

रेवेन्यू कलेक्शन में हो रही बढ़ोतरी
जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि, यह जितने भी एनिमल्स है यह एग्जॉटिक प्रजाति के हैं, सारे विदेशी हैं। पहली बार सारे एनिमल्स आए हैं। बर्ड्स की बात की जाए तो यह अलग-अलग कलर वैरीअंट में है, एनाकोंडा की बात की जाए तो मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान के कम ही जू में एनाकोंडा देखने मिलते हैं, जो अब इंदौर में भी अवेलेबल है। इसके साथ ही जू प्रभारी ने बताया कि, इस बार रेवेन्यू कलेक्शन 4 करोड़ के आसपास जाएगा। साथ ही 2023-24 में हम प्लान कर रहे हैं कि, हमारा रेवेन्यू कनेक्शन साढ़े 4 करोड़ के आसपास रहेगा। रेवेन्यू कलेक्शन की बात करें तो हमारा ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है, और इसके लिए दर्शकों की संख्या काफी महत्वपूर्ण है, दर्शकों की संख्या भी बढ़ी है।

आगे भी जारी रह सकता है प्रोग्राम
इससे पहले शहर के प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पांच शेर, पांच टाइगर, आठ घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को दूसरे चिड़ियाघर भेजा गया था, संभवत: इसी के बदले चिड़ियाघर को नए जीव प्राप्त हुए हैं। उधर, आगे भी इसी तरह से एनिमल एक्सेचेंज प्रोग्राम के तहत अलग-अलग प्रजाति के जीवों को इंदौर चिड़ियाघर लाने का काम जारी रह सकता है, जिससे ना सिर्फ चिड़ियाघर में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि रेवेन्यू कलेक्शन में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
ये भी पढ़े- MP के इस शहर में है 'दुनिया की सबसे महंगी दुकान', दाम सुनकर फटे रह गए सबके कान












Click it and Unblock the Notifications