Indore: नगर भ्रमण पर निकले रणजीत सरकार, भक्तों ने देखे ये चमत्कार

मध्य प्रदेश के इंदौर में रणजीत अष्टमी के अवसर पर प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर से भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी निकाली गई है। यह प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। इस दौरान भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन के लिए लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ा था।

भगवान रणजीत हनुमान का बेहद प्राचीन मंदिर इंदौर में स्थित है, जहां प्रति मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के पहुंचने हैं। ऐसी मान्यता है कि, यह मंदिर बेहद ही चमत्कारी है, जहां भगवान भक्तों की हर मुराद पल भर में पूरी होती है।

Indore

भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में पहुंचे भक्तों ने बताया कि, भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में आकर बहुत आनंद आया यहां अद्भुत आनंद की प्राप्ति हुई है भगवान के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया है भक्ति धनराज जाट बताते हैं कि हर बार की तरह इस बार भी हमने बाबा का स्वागत किया है 21000 लड्डुओं का भोग लगाकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया है पापा ना चमत्कार बताते हैं ना कुछ देते हैं बल्कि उनके पास जाने वालों की झोली भर देते हैं। भगवान का इतना चमत्कार है कि हर हिंदू रात भर जाकर भगवान की प्रतीक्षा करता है।

भगवान रणजीत हनुमान की एक ऐसी ही भक्त दीप्ति बताती हैं कि, भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन कर बहुत अच्छा लगा, हम हर बार यहां दर्शन करने आते हैं। सभी की मनोकामना पूरी होती है, जो श्रद्धा भक्ति से मांगो वह भगवान जरूर देते हैं।

भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेहद खास रही, जहां प्रभात फेरी में लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन प्राप्त किए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के प्रभात फेरी में पहुंचने पर प्रभात फेरी का मार्ग पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा हुआ नजर आ रहा था, जहां हर तरफ भगवा पताका लहरा रही थी। भगवान रणजीत हनुमान मंदिर से निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची थी।

ये भी पढ़े- Ujjain: UP के भक्त ने महाकाल को समर्पित की चमचमाती भेंट, जिसने देखा वो चौंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+